उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को किया जाएगा पुरस्कृत: पठानिया

 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को किया जाएगा पुरस्कृत: पठानिया

 


    लंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी बच्चों को सम्मानित

धर्मशाला, शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य स्तर तथा जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा ताकि सभी विद्यालयों में बेहतरीन शैक्षणिक माहौल तैयार हो सके। मंगलवार को विधायक केवल सिंह पठानिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंज के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा में व्यापक सुधार के लिए कारगर कदम उठा रही है तथा हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी माॅडल डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने जा रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा की बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए टेलेंट हंट प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई गई है तथा विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक् षा का मूल उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा जिम्मेदार नागरिक बनाना है जो देश एवं प्रदेश के विकास में योगदान देने के साथ-साथ अपने परिवार का भरण-पोषण करने में सक्षम हों।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का विकास कार्यों को आत्मसात करना और अपने परिवार, समाज तथा शिक्षकों द्वारा सिखाए गए नैतिक मूल्यों का अनुसरण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभ्य, संस्कारित एवं अनुशासित युवा पीढ़ी ही अपने परिवार, समाज तथा देश को विकास पथ पर अग्रसर कर सकती है। इसके लिए आवश्यक है कि अभिभावक एवं अध्यापक बच्चों की गतिविधियों का नियमित अनुश्रवण करें। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें क्योंकि संवादहीनता की स्थिति सभी के लिए घातक है। इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और स्कूल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर विधायक ने स्कूल के भवन की मरम्मत, हेंडपंप को मोटर के साथ जोड़ने, एससी बस्ती में नया ट्रांसफार्मर लगाने व स्कूल की स्टेज के लिए अतिरिक्त धन स्वीकृत करवाने की घोषणा भी की।

एसएमसी प्रधान संध्या देवी,ज काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमन मेहरा,कैप्टन कपूर सिंह,मास्टर गंधर्व सिंह, जन्म सिंह,रंजीत सिंह बग्गा,पूर्व प्रधान एव एसएमसी कमेटी अध्यक्ष महाविद्यालय लंज रेखा चैधरी,प्रधान रेखा देवी,प्रधान आशा देवी,के के कौंडल,निर्मल जसरोटिया, अच्छर सिंह,सुरजीत सिंह,रत्न चंद, जोगिंदर सिंह पूर्व प्रधान,फोजा सिंह,बलजीत कौर,निशा देवी प्रधान,संजय कुमार पूर्व जिला परिषद सदस्य,उप प्रधान भीखम पटियाल,इंद्र जीत, नायब तहसीलदार डीसी राणा,दिनेश कौंडल प्रिंसीपल डीएवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित