नगरोटा विस क्षेत्र के वर्ष में दो बार रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे: बाली

 नगरोटा विस क्षेत्र के वर्ष में दो बार रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे: बाली


    पांच हजार युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य किया निर्धारित

        रोजगार मेले के पहले दिन 102 अभ्यर्थी हुए शाॅर्टलिस्ट

   नगरोटा बगबां  पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस के युवाओं को रोजगार की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं तथा पांच वर्षों में पांच हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को जीवन यापन की बेहतर सुविधा मिल सके। इस के लिए नगरोटा विस क्षेत्र में वर्ष में दो बार रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।

  उन्होंने बताया कि नगरोटा में आयोजित रोजगार मेले के पहले दिन इंटेलेक्ट ग्लोबल रिसर्च एंड सॉल्यूशन कंपनी ने सिक्योरिटी गार्ड के लिए 32 अभ्यर्थी शार्टलिस्ट किए गए हैं जबकि होटल प्रबंधन में 70 अभ्यर्थियों को शार्ट लिस्ट किया गया। 130 के करीब कुल युवाओं ने पहले दिन रोजगार मेले में अपना पंजीकरण करवाया है। मंगलवार को भी रोजगार मेले में साक्षात्कार लिए जाएंगे। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली की प्रयासों से नगरोटा बगबां के आईपीएच रेस्ट हाउस में दो दिवसीय मेले का सोमवार को शुभारंभ हुआ है। इससे पहले भी जुलाई माह में दो दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जा चुका है।

पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस के युवाओं को रोजगार की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं तथा पांच वर्षों में पांच हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को जीवन यापन की बेहतर सुविधा मिल सके।

    पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार के साथ जोड़ने के लिए भी कार्य योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की स्टार्ट अप योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार आरंभ करने के लिए आवश्यक मदद दी जाएगी इसके साथ ही ग्रामीण स्तर पर सूक्ष्म उद्योगों को भी स्थापित करने के लिए युवाओं को विशेष तौर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में छोटे छोटे टूरिस्ट स्पाॅट विकसित किए जाएंगे ताकि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि युवाओं को कैरियर काउंसलिंग के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे ताकि दस जमा दो के बाद युवा अपनी पसंद के अनुसार कैरियर चुन सकें और उस दिशा में आगे बढ़ सकें।

इस अवसर पर कंपनी डायरेक्टर बरियाम सिंह, अश्विनी संख्यान संजीव कुमार रोहित सिंह और रोजगार मेले के कोऑर्डिनेटर अमित सूद उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,