लोकतंत्र की सुदृढ़ता के लिए मतदान अवश्य करें: रामोत्रा

 लोकतंत्र की सुदृढ़ता के लिए मतदान अवश्य करें: रामोत्रा

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित


धर्मशाला एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि लोकतन्त्र को सुदृढ़ करने के लिए लोकसभा / विधानसभा निर्वाचनों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में अपना नाम अवश्यमेव दर्ज करवाऐं तथा प्रत्येक निर्वाचन में मतदान करके लोकतान्त्रिक प्रणाली को मजबूत वनाने के लिए अपना सहयोग दें। वीरवार को धर्मशाला के बीएड कालेज के सभागार में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम ने मतदान के महत्व को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का मुख्य प्रयोजन नागरिकों में निर्वाचकीय जागरूकता पैदा करना तथा उन्हें निर्वाचकीय प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं की भागीदारी तथा लोकतान्त्रिक मूल्यों को सुनिश्चित् करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग का निरन्तर प्रयास सराहनीय है तथा इस वर्ष का आदर्श वाक्य वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे के थीम को मतदाताओं को समर्पित किया गया है जो अपने मत की शक्ति के माध्यम से निर्वाचकीय प्रक्रिया में भागीदारी के लिए उनकी भावना और महत्वकांक्षा को दर्शाता है। अतः इस मुहिम में अपना योगदान दें, ताकि लोकतन्त्र सुदृढ़ हो।

जिला कांगड़ा में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तहत इस जिला के सभी पन्द्रह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों अर्थात 6-नूरपुर, 7-इन्दौरा (अ.जा.), 8-फतेहपुर, 9-ज्वाली 10-देहरा, 11-जसवां प्रागपुर, 12-ज्वालामुखी, 13-जयसिंहपुर (अ.जा.), 14-सुलहा, 15-नगरोटा, 16-कांगड़ा, 17-शाहपुर, 18-धर्मशाला, 19-पालमपुर तथा 20-बैजनाथ (अ.जा.) में मनाया गया। जिसमें नए दर्ज हुए मतदाताओं को उनके मतदाता फोटो पहचान-पत्र प्रदाय करके सम्मानित किया गया।

जिला स्तरीय समारोह में डीएवी स्कूल के छात्र देवांक शर्मा ने मतदान के महत्व पर भाषण दिया वहीं डाईट के विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व पर लघु नाटिका प्रस्तुत की इसके साथ ही गल्र्स स्कूल धर्मशाला, सीनियर सेकेंडरी स्कूल सकोह तथा दाड़ी व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से मतदान को लेकर लोगों को जागरूक किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,