अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी द्वारा दिए गए बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता :राजा वालिया

अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी द्वारा दिए गए बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता :राजा वालिया



 अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर लगाया गया लंगर


बटाला, 28 जनवरी: (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर)

स्थानीय नेहरू गेट बटाला में समाज सेवक तथा नैशनल वाल्मीकि सभा अध्यक्ष माझा जोन हिमांशु मल्होत्रा के नेतृत्व में अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी का प्रकाशोत्सव पर एक धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया।

इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में शिवसेना हिन्दूस्तान के संगठन मंत्री राजा वालिया ने अपने साथियों सहित शिरकत करके शहरवासियों को बाबा दीप सिंह जी के प्रकाशोत्सव की बधाई दी। इस अवसर पर संबोधित करते हुए राजा वालिया ने कहा कि अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी ने अपना पूरा जीवन सिख पंथ की तथा लोगों की भलाई में लगाया। उन्होंने कहा कि बाबा दीप सिंह जी ने सिख कौम की रक्षा हेतु अपना बलिदान दिया है, जिसको कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। राजा वालिया ने कहा कि हम सभी को बाबा दीप सिंह जी द्वारा दर्शाए गए मार्ग पर चलना चाहिए और हमेशा सत्य और धर्म का साथ देते हुए जरुरतमंदों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपनी नौजवान पीढ़ी को अपने देश के महान शहीदों व संतों के बारे में अवगत करवाना चाहिए तांकि हमारी नौजवान पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि आज बाबा दीप सिंह जी के प्रकाशोत्सव उत्सव पर नेहरू गेट बटाला में धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया है, जिसमें उन्होंने शिरकत करके जहां बाबा दीप सिंह जी का आर्शीवाद प्राप्त किया, वहीं साथ ही लंगर में सेवा करके संगत के दर्शन भी किए हैं।


इस अवसर पर और बातचीत करते हुए हिमांशु मल्होत्रा ने बताया कि बाबा दीप सिंह जी के प्रकाशोत्सव उत्सव पर उनके तथा उनके साथियों द्वारा एक धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों ने शिरकत करके बाबा दीप सिंह जी का आर्शीवाद प्राप्त किया है। इस अवसर पर उनके साथ हर्ष मल्होत्रा सिटी वाल्मीकि सभा प्रधान ,दलेर सिंह, शेर सिंह, आशु अरोड़ा, सुख संधू, निखिल, प्रिंस, दाविश, जशन, तुषार आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:-

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,