अर्की बिलासपुर सड़क मार्ग पर सड़क गिरने से वाहन दूर्घटना का खतरा।

अर्की बिलासपुर सड़क मार्ग पर सड़क गिरने से वाहन दूर्घटना का खतरा


अर्की उपमंडल की साई पंचायत के सेहल गांव के पास अर्की बिलासपुर सड़क मार्ग पर सड़क का बाहरी हिस्सा गिरने से वाहन आवाजाही के दौरान कभी भी कोई हादसा होने का खतरा है।

हालांकि अभी तक यहां से वाहनों की आवाजाही से कोई दूर्घटना या हादसा नहीं हुआ है लेकिन क्या लोक निर्माण विभाग किसी हादसे के बाद ही इसको गंभीरता से लेगा यह भी अपने आप में एक बडा़ सवाल है।

गौरतलब है पिछले साल भारी बरसात में हुए भूस्खलन के कारण यहां लगभग 50 मीटर सड़क का बाहरी हिस्सा गिरकर नीचे की ओर खाई बन गया है।

जिससे यहां पर छोटे-बडे़ वाहनों की आवाजाही के दौरान संभावित दूर्घटना हो सकती है।

बरसात गये 3-4 महीने बीत चुके है लेकिन अभी तक लोक निर्माण विभाग की इस सड़क के गिरे हुए हिस्से पर नजर क्यों नहीं गई ये समझ से परे है।

हर रोज स्कूटर से लेकर ट्रक तक सैकडो़ छोटे बडे़ वाहन इस खतरे को पार करते हुए यहां गुजरते रहते है। यहां से गुजर रहे कुछ वाहन चालकों ने इस खतरे को देखकर विभाग से इस सड़क के साथ डंगा लगाने की अपील की है जिससे यहां वाहनों की आवाजाही के लिए किसी प्रकार के हादसे का खतरा न हो।

इस दौरान यहां पर क्षेत्र के स्थानीय बीडीसी सदस्य शशिकांत भी मौके पर मौजूद थे उन्होनें भी विभाग से वाहन आवाजाही के लिए इस खतरे को दूर करने के लिए सड़क के साथ सुरक्षा दीवार लगाने का आग्रह किया है क्योंकि सड़क का बाहरी हिस्सा गिरने से वाहन दूर्घटना का खतरा हो सकता है।

वहीं साई पंचायत के उप प्रधान देवेंद्र कुमार व कुछ वाहन चालकों ने भी इस खतरे को देखते हुए विभाग से यहां डंगा लगाने की अपील की है।


बहरहाल, स्थानीय जन प्रतिनिधियों व वाहन चालकों ने विभाग को इस खतरे से अवगत करवा दिया है।

उम्मीद है लोक निर्माण विभाग इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए इस पर जल्द कार्यवाही करेगा जिससे वाहनों की आवाजाही के लिए कोई खतरा नहीं रहेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,