HAS अधिकारियों के तबादले हिमाचल में

 HAS अधिकारियों के तबादले हिमाचल में  


चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव से पहले 3 साल पूरा कर चुके सभी अधिकारियों का 31 जनवरी तक तबादला करने को कहा है।

केंद्रीय चुनाव आयोग के आदेशानुसार हिमाचल सरकार ने अपने पद पर 3 साल पूरा कर चुके 42 एचपीएएस अधिकारियों के तबादले किए। हिमाचल प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों को मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने रविवार को ट्रांसफर के आदेश दिए गए हैं ।

रविवार को जारी आदेश में अनुसार 2008 बैच के HPAS रोहित राठौर को कांगड़ा से मंडी में एडीशनल डिप्टी कमीशनर (विकास) कम प्रोजेक्ट डायरेक्टर (डीआरडीए) बनाया गया है। कर एवं कराधान (साउथ जोन) एडिशनल कमिश्नर पंकज शर्मा को एडीएम सोलन  के पद पर तैनाती दी है। एसपीवी धर्मशाला स्मार्ट सिटी लिमिटेड केजीएम पर्सनल राहुल चौहान को एडीएम चंबा लगाया गया है।

एडीएम चंबा अमित मेहरा अब रजिस्ट्रार सरदार वल्लभ भाई पटेल कलस्टर यूनिवर्सिटी मंडी होंगे। एचआरटीसी (HRTC) के कार्यकारी निदेशक विवेक कुमार को कर एवं कराधान (साउथ जोन) एडिशनल कमिश्नर लगाया गया है। भू अधिकरण अधिकारी पार्वती प्रोजेक्ट कुल्लू डॉ. चिरंजी लाल अब सहायक बंदोबस्त अधिकारी कुल्लू होंगे। कोऑपरेटिव सोसायटी धर्मशाला के एडिशनल रजिस्ट्रार डॉ. हरीश गज्जू को एडीएम कांगड़ा लगाया गया है।

इसी तरह 2010 के HAS विवेक कुमार को एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एचआरटीसी शिमला से स्टेट टैक्स और एक्साइज में एडीशनल कमीशनर शिमला लगाया गया है। डॉ. चरंजी लाल, जो कि 2011 के HPAS हैं, उन्हें पार्वती प्रोजेक्ट कुल्लू में भू अधिग्रहण अधिकारी कुल्लू में ही पोस्टिंग दी गई है। 2013 के HAS पृथी पॉल सिंह को एडीशनल कमिश्नर धर्मशाला नगर निगम से चंबा में डिप्टी कमिश्नर के सहायक आयुक्त बनाया गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित