2 फरवरी को सरकाघाट विस क्षेत्र के रखोटा में होगा ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम

 2 फरवरी को सरकाघाट विस क्षेत्र के रखोटा में होगा ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम


उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

सरकाघाट  जिला के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रखोटा में 2 फरवरी को सुबह 10 बजे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे ।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन से पहले 30 तथा 31 जनवरी को कार्यक्रम पूर्व गतिविधियां का 16 पंचायतों के लोगों के लिए 5 अलग-अलग जगहों पर कैम्पों का आयोजन किया जायेगा ।

उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को ग्राम पंचायत भदरवाड़, रखोटा, चलहोग के लोगों के लिए ग्राम पंचायत रखोटा में सुबह 10 बजे ,ग्राम पंचायत जमणी,गौंटा, खाहन के लोगों के लिए बाद दोपहर 1 बजे ग्राम पंचायत गौंटा में तथा ग्राम पंचायत गाहर, गेहरा,समसोह के लोगों के लिए इसी दिन सांय 4 बजे गाहर में जबकि 31 जनवरी को ग्राम पंचायत थोना,टिक्कर, चौरी,पिंगला, रिस्सा के लोगों के लिए सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत थोना में तथा सांय 3 बजे ग्राम पंचायत मसेरण, बाग के लोगों के लिए ग्राम पंचायत मसेरण में कार्यक्रम पूर्व गतिविधियां आयोजित की जायेंगी ।

बैठक आयोजित

'सरकार गांव के द्वार ' कार्यक्रम के 2 फरवरी को किए जाने वाले आयोजन को लेकर उपमंडल सरकाघाट के समस्त कार्यालयध्यक्षों की एक बैठक एसडीएम स्वाति डोगरा की अध्यक्षता में आज यहां सम्पन्न हुई जिसमें कार्यक्रम के सफल आयोजन तथा कार्यक्रम पूर्व गतिविधियों के आयोजन के समबन्ध में एसडीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

बैठक में तहसीलदार बाल कृष्ण शर्मा, बीएमओ डाॅ अशोक चौहान, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत आरके गुप्ता, अधिशाषी अभियन्ता पीडब्लयूडी चुनी लाल,अधिशाषी अभियन्ता जलशकित विवेक हाजरी, क्षेत्रीय प्रबन्धक एचआरटीसी मेहर चंद ,एसएमओ डाॅ देश राज, सीडीपीओ अनिता शर्मा, बीडीओ विवेक पाॅल,टीडबलयूओ बल्दबाड़ा पूनम शर्मा व सरकाघाट जगदीश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गण उपस्थित थे ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर