केंद्रीय विद्यालय सलोह में मनाया गया पराक्रम दिवस

 केंद्रीय विद्यालय सलोह में मनाया गया पराक्रम दिवस


आज दिनांक 23 जनवरी 2024 को केंद्रीय विद्यालय सलोह में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के उपलक्ष में पराक्रम दिवस का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया l

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आर.के. सैनी लेफ्टिनेंट कर्नल (सेना मेडल) थे l विद्यालय के द्वारा इस अवसर पर ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम के अंतर्गत एवं पराक्रम दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उना क्षेत्र के 10 विद्यालयों के कुल 128 विद्यार्थियों ने भाग लिया l विविध विद्यालयों से पधारे हुए प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं पांच विद्यार्थियों को चयनित किया गया l निर्णायक मंडली के सदस्यों ने बताया कि सभी विद्यार्थियों की पेंटिंग सर्वोच्कृष्ट थी एवं विद्यार्थियों को चयनित करना एक चुनौती भरा कार्य रहा l

इस प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों में भवनीत कौर केंद्रीय विद्यालय सलोह, आदित्य KC पब्लिक स्कूल पंडोगा, अंशिका KC पब्लिक स्कूल पंडोगा, वंशिका सनराइज पब्लिक स्कूल सलोह, प्रभजोत यूनिफाइड स्कॉलर पब्लिक स्कूल उना के विद्यार्थी रहे l

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें स्वागत गीत, समूह गीत, कक्षा आठवीं की छात्रा अविशी द्वारा जोश भरा भाषण प्रस्तुत किया गया l इसी अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा शानदार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया व मुख्य अतिथि द्वारा अवलोकन के उपरांत भूरी-भूरी प्रशंसा की गई |

इसी अवसर पर विद्यालय प्राचार्य श्रीमती नीलम गुलेरिया ने अपने भाषण में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से हमें प्रेरणा लेकर अपने जीवन को भी संघर्षशील बनना चाहिए l मुख्य अतिथि ने भी इस अवसर पर जोशपूर्ण भाषण देते हुए कहा कि नेताजी का जीवन भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और आजादी में नेताजी का अहम योगदान रहा l कार्यक्रम के अंत में चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण किया गया एवं कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित