कॉमेट मेन्सा स्कूल ने प्रहर्ष से* *मनाया हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस एवं गणतंत्र दिवस

 कॉमेट मेन्सा स्कूल ने प्रहर्ष से* *मनाया हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस एवं गणतंत्र दिवस


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल ,देहरी तहसील फतेहपुर के विद्यार्थियों ने 53वां हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस एवम 75वां गणतंत्र दिवस बड़े प्रहर्ष से मनाया । इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने अलग -अलग गतिविधियों में भाग लिया । किंडरगार्टन के बच्चों ने हिमाचल प्रदेश की वेशभूषा में परिधान पहन कर प्रदर्शन किया एवं नृत्य कर सभी का मन मोह लिया । कक्षा प्रथम से नौवीं के छात्र- छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता, देश भक्ति गीत एवं कविता वाचन आदि में भाग लिया । इसके उपरांत 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया । इसके पश्चात प्रधानाचाया॔ श्रीमती ज्योति महाजन ने अपने वक्तव्य में गणतंत्र दिवस के महत्व को बताते हुए संविधान में वर्णित कर्तव्य और अधिकारों से बच्चों को जागरूक किया एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के योगदान को भी याद किया । इस मौके पर स्कूल प्रबंधक निदेशक श्री वासु सोनी, कार्यकारी निदेशक श्री मृदुल सोनी और प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति महाजन ने बच्चों व अभिभावकों को हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस तथा गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,