पेट्रोल पंप पर काम करने वाले दो आरोपियों ने 22 लाख की ठगी को दिया अंजाम

पेट्रोल पंप पर काम करने वाले दो आरोपियों ने 22 लाख की ठगी को दिया अंजाम 


उत्तर प्रदेश के कानपुर से ठगी का एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पेट्रोल पंप पर काम करने वाले दो आरोपियों ने पेटीएम के बार कोड छेड़छाड़ कर एक अकाउंट से 22 लाख की रकम पर कर दी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर के बड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले राम नरेश अवस्थी का पेट्रोल पंप बिठूर रोड पर बना हुआ है जिन्होंने पुलिस को सूचना दी कि उनके अकाउंट से 22 लाख रुपए का फ्रॉड किसी ने कर दिया है. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी पुलिस ने खुलासा किया कि पेट्रोल पंप पर काम करने वाले दो कर्मचारियों ने मिलकर ठगी को अंजाम दिया है। कानपुर के एडीसीपी क्राइम मनीष सोनकर ने बताया कि पेट्रोल पंप में काम करने वाले आरोपी कर्मचारी हरिओम और अन्नू ने मिलकर पंप पर लगे पेटीएम के मध्यम से पैसों की ठगी की है उन्होंने बताया की ये लोग खाताधारक के पे टीएम अकाउंट में एडमिन के ऑप्शन में अपने मोबाइल नंबर को दर्ज कर ऑनलाइन आने वाले पेमेंट को अपने अकाउंट में ले लेते थे जिसका खाताधारक को पता नहीं चलता था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके बैंक अकाउंट से 22,00,000 रुपय की रकम को भी बरामद किया गया है. वहीं, इन आरोपों पर साइबर अपराध की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इन्हे जेल भेजा जाएगा ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर