महिला से गैंगरेप कर बनाया वीडियो,7 आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

महिला से गैंगरेप कर बनाया वीडियो,7 आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में


6 माह बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, आरोपियों ने बनाया था अश्लील वीडियो वायरल करने की देते थे धमकी इसी डर से 6 महीने से चुप्पी साधी थी महिला ने

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला मध्यप्रदेश, इन्दौर के द्वारकापुरी थाना से निकल कर सामने आया है पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि पिछले दिनों वह अपने समूह लोन की किस्त भरने के लिए जा रही थी। इस दौरान उसकी दूर की मौसी का लड़का उसे अपने चार साथियों के साथ जबरदस्ती एक कार में बिठाकर ले गया और आई डीए की पुरानी मल्टी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया । इस बीच आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया था । उन्होंने भी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए थे और उसे वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे इस कारण से उसने 6 माह बाद इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है। उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। पूरी घटना की जानकारी महिला ने अपने पति को नहीं बताई थी लेकिन कुछ समय बाद महिला ने यह पूरी बात अपनी मां को बताई और महिला ने पुलिस को दर्ज शिकायत में छः माह पश्चात शिकायत करने का बताते हुए स्पष्ट किया कि दुष्कर्म करते उसके दोस्तों ने उसका अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए थे और वे उसे वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे, इस कारण से उसने 6 माह बाद इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने अन्य धाराओं को भी जोड़ा है।

पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस