सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम 25 जनवरी को ग्राम पंचायत पंजैहरा के शिवालिक पब्लिक स्कूल में होगा आयोजित

 सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम 25 जनवरी को ग्राम पंचायत पंजैहरा के शिवालिक पब्लिक स्कूल में होगा आयोजित


डॉ. शांडिल करेंगे अध्यक्षता  

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 25 जनवरी, 2024 को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंजैहरा के शिवालिक पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाले ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र का ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम ग्राम पंचायत पंजैहरा के शिवालिक पब्लिक स्कूल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10.30 बजे आरम्भ होगा।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत जहां विभिन्न समस्याओं का समाधान सुनिश्चित बनाया जाएगा वहीं लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में नशा निवारण के विषय में भी लोगों को अवगत करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित होने वाले मेगा स्वास्थ्य शिविर में रोगियों के उपचार के साथ-साथ सामान्य परीक्षण निःशुल्क किए जाएंगे। रोगियों को दवाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी एवं पात्रता के सम्बन्ध में अवगत करवाया जाएगा।  

उन्होंने लोगों से आग्रह किया विभिन्न समस्याओं के निपटारे के लिए अपने आवेदन पत्र देते समय अपना मोबाईल नम्बर अवश्य अंकित करें।

 उपायुक्त ने लोगों से आग्रह किया कि बड़ी संख्या में पहुंचकर ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का लाभ उठाएं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर