मुख्यमंत्री ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र में 33 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किए

 मुख्यमंत्री ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र में 33 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किए

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरवाड़ी का अचानक दौरा किया


ऊना  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरवाड़ी का अचानक दौरा किया। मुख्यमंत्री कक्षाओं में भी गए और विद्यार्थियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने स्कूल के खेल मैदान को चौड़ा करने के लिए दस लाख रुपए देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को स्कूल के पुराने भवन की मरम्मत करने के भी निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण प्राप्त हो सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने का प्रयास कर रही है, ताकि उन्हें गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध हो सके।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोल रही है। उन्होंने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई होगी। स्कूलों को स्मार्ट यूनिफार्म चुनने की आजादी दी जाएगी और क्लस्टर बनाकर संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सभी प्रयासों के नतीजे आने में समय लगेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री का स्नेह पाकर विद्यार्थी उत्साह से भर गए।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र के लिए 33.26 करोड़ रुपए की तीन विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किए, जिसमें 19.49 करोड़ रुपए की लागत से गगरेट में बनने वाले मिनी सचिवालय, 11.28 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मरवाड़ी-जोह पुल तथा 2.49 करोड़ रुपए की लागत से गोंदपुर बनेहड़ा-घनारी लिंक रोड़ पर कुनेरन खड्ड पर बनने वाले पुल शामिल हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,