फोक मीडिया के माध्यम से कलाकारों ने किया सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार

 फोक मीडिया के माध्यम से कलाकारों ने किया सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार

विभागीय प्रदर्शनियों द्वारा 700 से अधिक लोगों ने जानी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं


चंबा, (सलूणी)  : जितेन्द्र खन्ना /

डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत आज ग्राम पंचायत सलूणी में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के साथ संबद्ध मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया ।

कलाकारों द्वारा प्रस्तुत समूह गान आज हिमाचल बढ़ चुका चहूं विकास की ओर तथा ढोंगी बाबा नुक्कड़ नाटक ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लोगों के समक्ष रखा ।

विभाग द्वारा प्रकाशित विशेष प्रचार सामग्री का वितरण कर लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने को प्रेरित किया गया ।

इसके साथ विभाग द्वारा प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में अर्जित उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका व्यवस्था परिवर्तन का 1 साल, हिमाचल प्रदेश सरकार के 365 दिन 365 फैसले, सरकार गांव के द्वार फोल्डर भी लोगों को वितरित किए गए ।

कार्यक्रम में सरकार द्वारा कार्यान्वित योजनाओं की जानकारी को लेकर विभिन्न विभागीय प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया गया। विभागीय प्रदर्शनियों के माध्यम से 700 से अधिक लोगों ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की।

कलाकारों ने इस दौरान फोक मीडिया के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों की भी जानकारी दी।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,