किन्नौर जिला के रिकांग पिओ में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम

 किन्नौर जिला के रिकांग पिओ में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम


राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर किन्नौर जिला के रिकांग पिओ स्थित अम्बेडकर भवन में जिला स्तर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सहायक आयुक्त-उपायुक्त संजीव कुमार भोट ने की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं व महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों से उन्हें बचाने और उनके सामने आने वाली चुनौतियों व अधिकारों के संरक्षण के लिए जागरूक करना है। देश की बेटियों को सशक्त बनाने के लिए हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत लोगों को बेटियों को एक समान महत्व देने और उनकी शिक्षा के लिए सामाजिक गतिशीलता और तीव्र संचार को बढ़ावा देने के प्रति जागरूक करना है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी संजोक सिंह मेहता ने इस अवसर पर विभाग द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं से अवगत करवाया जिसमें बेटी है अनमोल योजना, शगुन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ इत्यादि योजनाएं शामिल रहीं।

इस दौरान चिकित्सा विभाग से आए अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनों को पी.सी एवं पीएनडीटी एक्ट तथा अनिमिया के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा डाईट व आईटीआई के छात्रों के मध्य चित्रकला व नारा-लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

वर्ष 2022-23 के शैक्षणिक सत्र में जिला किन्नौर के विद्यालयों की 5वीं तथा 10वीं कक्षा में अव्वल रही छात्राओं को 5 हजार रुपये की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बेटी है अनमोल योजना व शगुन योजना के लाभार्थियों कोएक बूटा-बेटी के नाम प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पंचायत समिति के सदस्य, महिला पंचायत प्रधान, चिकित्सा विभाग के अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं, आईटीआई व डाईट के छात्रों सहित अन्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,