देहरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ठाकुरद्वारा की बैठक ब्लॉक समिति मेंबर प्रोमिला देवी की अध्यक्षता में हुई


देहरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ठाकुरद्वारा की बैठक ब्लॉक समिति मेंबर प्रोमिला देवी की अध्यक्षता में हुई । बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस मत्स्य विभाग के अध्यक्ष व लोकसभा क्षेत्र शिमला के कोऑर्डिनेटर श्री नरदेव कंवर जी ने शिरकत की । उनके वहां पहुंचने पर ग्रामवासियों ने उनके आगमन पर पुष्प मालाओं को पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया ।लोगों ने उसके समक्ष स्वास्थ्य, डंगो, व बरसाती आपदा में मकानों तथा रास्तों को पंहुची क्षती इत्यादि समस्याएँ रखी । कुछ समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया और कुछ समस्याओं का जल्द से जल्द निपटाने का आश्वासन दिया इस दौरान एक अनाथ बच्ची वंशिका धीमान को माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख जी द्वारा चलाई गई सुख आश्रय स्कीम के तहत उच्च शिक्षा दिलवाने के लिए नाम दर्ज करवाया और उस बच्ची को आश्वासन दिलाया कि उसकी सारी पढ़ाई का खर्चा हिमाचल प्रदेश सरकार करेगी। इसी दौरान चार अस्वस्थ व्यक्तियों को मेडिकल बिलों को लेकर राशि को मुहैया करवाने के लिए आश्वासन दिया । उन्होंने लोगों को सरकार की नई नीतियों के बारे में जागरूक किया । उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने पिछे आपदा में हुए नुकसान की भरपाई के लिए करोड़ों रुपए की राहत राशी उपलब्ध करवाई । उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री ठाकुर श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी की सरकार ने विधानसभा में विधेयक पारित करके आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए पहले दी जाने वाली राहत राशी 1.5 लाख को बढ़ाकर 7 लाख कर दिया व आपदा में बेघर लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में किराए का मकान लेने के लिए 5 हजार की राशि व शहरी क्षेत्रों में 10 हजार की राशि का प्रावधान किया । उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में सरकार 10 हजार सरकारी नौकरी में पदों को भरने जा रही है । उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रदेश में SC,ST, BPL परिवारों के लिए 5 हजार रूपये कीमत की सोलर लाईट मुफ्त मौहईया करबाने का प्रावधान किया गया है । इस दौरान उनके साथ,पंचायत प्रधान सीमा देवी उप प्रधान राजीव कुमार व पंचायत मेंबर निर्मला देवी, राजकुमारी ,सुषमा देवी, संध्या देवी ,शंभू राम ,संतोष कुमारी ,पूर्व प्रधान भूप सिंह जी , ब्लाक उपाध्यक्ष विजय थोवा, महासचिव रिम्पी ठाकुर, अरुण कुमार यूथ कांग्रेस,पवन चौधरी , देहरा पार्षद मुकेश वालिया व हरवंस लाल मिट्ठू ,अरविंद कुमार जिला सोशल मीडिया कांग्रेस इत्यादि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,