रेलवे पुल ढ़ागू पीर की सुरक्षा में तैनात गार्द के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी

रेलवे पुल ढ़ागू पीर की सुरक्षा में तैनात गार्द के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी 


पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत रेलवे ब्रिज सुरक्षा गार्द ढांगू पीर में तैनात HASI विजय कुमार नंबर 125 उम्र 56 वर्ष ने आज सुबह जब यह 2 बजे से लेकर 6:00 बजे तक अपनी ड्यूटी पर रेलवे ब्रिज सुरक्षा गार्द ढांगू पीर में तैनात था तो इसने अपनी राइफल से खुद को गोली मारी है जिससे मौका पर ही इसकी मृत्यु हो गई।

विजय कुमार गांव त्योडा तहसील इंदौरा का रहने वाला है जिसके परिवार में पत्नी दो लड़कियां तथा एक लड़का है।

मृतक विजय कुमार के साथ ढांगू पीर रेलवे ब्रिज सुरक्षा गार्द में तैनात अवतार सिंह के अनुसार विजय कुमार पिछले पांच महीने से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था जो ड्यूटी पर अक्सर चुप-चुप रहता था। पिछली रात यह भी इसी गार्द के कमरे में सोया हुआ था तथा करीब 3:30 बजे शौच के लिए बाहर निकले थे तो इन्होंने विजय कुमार को अपनी राइफल सहित ड्यूटी पर तैनात देखा था। इसके बाद सुबह इन्होंने विजय कुमार को 5:30 बजे के करीब गार्द रूम के साथ ही बाहर मृत अवस्था में पाया। इसकी 303 राइफल भी साथ ही पड़ी थी।जिसे ठोड़ी के नीचे से गोली लगी थी तथा सिर के बीच से पार हुई थी।

नूरपुर एसपी अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक विजय कुमार के शव का पोस्टमार्टम सिविल हॉस्पिटल नूरपुर में किया और 174 सीआरपीसी अमल में लाई गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,