मंडी में गणतंत्र दिवस पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

 मंडी में गणतंत्र दिवस पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज


सेरी मंच पर आयोजित होगा जिला स्तरीय समारोह

मंडी जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह सेरी मंच पर बड़े हर्षोउल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। समारोह में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त मंडी निवेदिता नेगी ने समारोह के आयोजन को लेकर उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि समारोह के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

निवेदिता नेगी ने बताया कि उद्योग मंत्री ठीक 11 बजे सेरी मंच पर पहुंचेंगे। सेरी मंच पर पहुंचकर उद्योग मंत्री सबसे पहले राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी लेंगे और जिला वासियों को अपना शुभ संदेश देंगे।। इससे पहले उद्योग मंत्री तथा अन्य अतिथि शहीद स्मारक व महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

निवेदिता नेगी ने बताया कि समारोह में आकर्षक मार्चपास्ट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पुलिस, होमगार्ड के जवान और स्कूली बच्चे शामिल होंगे। इस मौके पर लोगों के मनोरंजन के लिए देशभक्ति और विविधता से सजे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए भी कलाकारों का चयन कर लिया गया है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में गिद्दा, नाटी और मंडी की प्रसिद्ध लुड्डी मुख्य आकर्षण होंगे।  

उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया है कि वह इस राष्ट्रीय पर्व के आयोजन पर 26 जनवरी को सेरी मंच पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

इस अवसर पर एसडीएम ओम कांत ठाकुर, पुलिस उपाधीक्षक देव राज, जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित