सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा वर्तमान प्रदेश सरकार के एक साल की जनकल्याणकारी योजनाओं

 सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा वर्तमान प्रदेश सरकार के एक साल की जनकल्याणकारी योजनाओं,


कार्यक्रमों व जनहित में लिए गये महत्वपूर्ण निर्णयों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान के तहत आज जिला के कुल्लू विकास खंड की डुंखरीगाहर पंचायत के गांव कालंग व ब्राह्मण पंचायत के गांव दडका में फोक मीडिया से सम्बंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। 

             आज हुए कार्यक्रमों में मन्नत कला मंच के कलाकारों ने कुल्लवी नाटीओं व नाटक,'विकास गंगा' के माध्यम से उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हुए वर्तमान सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमो,योजनाओं व निर्णयों के बारे विस्तृत जानकारी दी। 

           कलाकारों द्वारा गीतों के माध्यम से गत वर्ष आई आपदा के बाद सरकार द्वारा उठाये गए कदमों की जानकारी दी

      आज हुए कार्यक्रमों में पंचायत समिति सदस्य अंजना कुमारी , महिला मंडल कालंग की प्रधान सवारी देवी,फुंगनी महिला मंडल की उपाध्यक्ष नीमू देवी,आंगनवाड़ी सहायिका लीला देवी व ब्राह्मण पंचायत उपप्रधान टीकम राम सहित महिला एवं युवक मंडलों के सदस्यों व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़