सेना की पहली महिला सूबेदार बनी प्रीति रजक, देश के लिए गर्व की बात

सेना की पहली महिला सूबेदार बनी प्रीति रजक, देश के लिए गर्व की बात


ट्रैप शूटर हवलदार प्रीति रजक को सूबेदार के पद पर पदोन्नत किया गया। सूबेदार प्रीति रजक भारतीय सेना की पहली महिला सूबेदार हैं।उनकी उपलब्धि नारी शक्ति का असाधारण प्रदर्शन है। प्रीति दिसंबर 2022 में थलसेना के सैन्य पुलिस कोर में शामिल हुई थीं। वह शूटिंग में असाधारण योग्यता के लिए हवलदार के रूप में सेना में नामांकित पहली मेधावी खिलाड़ी रही हैं। चीन के हांगझू में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में प्रीति ने ट्रैप महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

सूबेदार प्रीति इस समय भारत (ट्रैप महिला स्पर्धा) में छठे स्थान पर हैं। वह पेरिस ओलिंपिक 2024 की तैयारी के लिए आर्मी मा‌र्क्समैनशिप यूनिट (एएमयू) में प्रशिक्षण ले रही हैं। सेना ने कहा, प्रीति के असाधारण प्रदर्शन के आधार पर उन्हें सूबेदार के पद पर पहली आउट ऑफ टर्न पदोन्नति दी गई।

उनकी महान उपलब्धि युवतियों को सेना में शामिल होने के लिए आगे आने के साथ-साथ पेशेवर शूटिंग में खुद के लिए जगह बनाने के लिए प्रेरित करेगी। सेना ने यह भी कहा कि पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार विजेता सूबेदार मेजर और मानद लेफ्टिनेंट जीतू राय को उनकी सराहनीय सेवा के लिए सूबेदार मेजर और मानद कैप्टन के पद पर पदोन्नत किया गया।

यह भी पढ़ें:-

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,