मंडी सदर विधानसभा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में क्विज प्रतियोगिता आयोजित

 मंडी सदर विधानसभा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में क्विज प्रतियोगिता आयोजित

750 विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिता में भाग, वोट देने की ली शपथ - ओम कांत ठाकुर


 मंडी सदर (33) विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में 25 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर आज मंगलवार को डेमोक्रेसी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लोकतंत्र की मजबूती व शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मंडी सदर ओम कांत ठाकुर ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में सदर मंडी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लगभग 750 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर वोट देने की शपथ भी ली। उन्होंने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में 18 वर्ष आयु के तथा 18 वर्ष के होने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया था।

ओम कांत ठाकुर ने बताया कि आज प्रतियोगिता का प्रथम चरण आयोजित किया गया। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। कनिष्ठ वर्ग में नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने तथा वरिष्ठ वर्ग में महाविद्यालय और विवि के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में आज आयोजित की गई प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सेमीफाइनल और फाइनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता अप्रैल माह में मंडी में आयोजित की जाएगी। जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।  

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मकसद देश की युवा पीढ़ी को अपने देश, लोकतंत्र, चुनाव, निर्वाचन क्षेत्र और उम्मीदवारों के बारे में जानने के लिए जागरूक करना है ताकि हमारा प्रजातंत्र और अधिक मजबूत हो सके। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित