देशभर में बनीं 78 दवाओं के सैंपल फेल, हिमाचल बनीं 40 दवाएं,विभाग करेगा कार्रवाई

देशभर में बनीं 78 दवाओं के सैंपल फेल, हिमाचल बनीं 40 दवाएं,विभाग करेगा कार्रवाई


केंद्रीय दवा नियंत्रण संगठन के दिसंबर माह के ड्रग अलर्ट में यह सैंपल फेल हुए हैं। डिप्टी ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि कान्हा बायोजेनेटिक कंपनी के उत्पादन पर पहले ही विभाग ने रोक लगाई है। एलाइंस फार्मा कंपनी के दवाइयों की विभाग खुद भी जांच करेगा। संबंधित उद्योगों के खिलाफ विभाग ड्रग एंड काॅस्मेटक एक्ट के तहत कार्रवाई करेगा। खराब दवाई को बाजार से वापस लाने के लिए भी कहा गया है।

फेल होने वाली दवाओं में अस्थमा, उच्च रक्तचाप, मिर्गी, संक्रमण, एपिलेप्सी, विटामिन, दर्द व सूजन, बवासीर, बुखार, खांसी, कब्ज, अवसाद, शुगर, फंगस, पेट के कीड़े, टीबी व इंसुलिन की दवाएं शामिल हैं। केंद्रीय दवा नियंत्रण संगठन के दिसंबर माह के ड्रग अलर्ट में यह सैंपल फेल हुए हैं।

बद्दी की एलाइंस बायोटेक कंपनी के एक साथ आठ व काना बायोजेनेटिक कंपनी के पांच सैंपल एक साथ फेल हुए है। बद्दी की बंसल फार्मा कंपनी की अस्थमा की दवाई मोटुलुकास्ट, लोदी माजरा स्थित बायोकोट फार्मा की उच्च रक्तचाप की दवाई टेलमीसार्टन, सोलन के चंबाघाट स्थित मायाफोर्ट फार्मा कंपनी की मिर्गी की परेगालिन दवा, लोधी माजरा स्थित साईफाइन हिल केयर कंपनी की भूख बढ़ाने की दवा साइप्रोहेप्टाडीन, पांवटा साहिब की जी लेबोरेट्री कंपनी की एपिलेप्सी की दवा स्टेहेप्पी सोडियम वैल प्रोएट, सोलन के बड़ोग स्थित रोस रोबिज बायोटेक कंपनी की नाक के संक्रमण की दवा ओमोक्सीलिन, झाड़माजरी की मेसन फार्मा की विटामिन सी के दो सैंपल, बद्दी के काठा स्थित एलाइस बायोटेक कंपनी की दर्द व सूजन कम करने की दवा हेपरिन सोडियम इंजेक्शन के आठ सैंपल, बद्दी के भुड स्थित डीएम फार्मा कंपनी के दर्द व सूजन की दवा ब्रोमेलेनट्रिपसिन, कांगड़ा स्थित रेचिल फार्मा कंपनी की खांसी की दवा, संडोली स्थित हेल्थ बायोटेक कंपनी की बवासीर की लिगनोकेने, इसी कंपनी से बैक्टीरियल इंफेक्शन की दवा का सैंपल फेल हुआ है। झाड़माजरी स्थित काना बायोजेनेटिक कंपनी के विटामिन डी के पांच सैंपल एक साथ फेल हुए है।

पांवटा के जी लेबोरेट्री कंपनी के आंखों की दर्द के मोक्सीपेक्स पीआई ड्राॅप, बरोटीवाला की फार्मा रूट्स हेल्थकेयर कंपनी की विटामिन डी की दवा, पांवटा स्थित लेबोरेट फार्मा स्टिकल कंपनी की बुखार की दवा मेफोनेमिक एसिड पेरासिटामोल, कालाअंब को आस्कर रेमिडीज की हार्ट के इंजेक्शन ओविट, बरोटीवाला स्थित वीवीपीबी कंपनी की खांसी की दवा एस्कोरिल एसएल सिरप, किशनपुरा स्थित एल्डर लैब कंपनी की कब्ज की दवा बिसाकोडाइल, कालाअंब स्थित प्रीमस फार्मास्युटिकल कंपनी की संक्रमण की सेफोपेराजीन, बद्दी के केप्सोपिट हेल्थकेयर की अवसादग्रस्त रोग की दवा केल्सीट्रीयोल, बरोटीवाला स्थित फार्मा रूट हेल्थ केयर की शुगर की दवा गिलमोपाईराइटस, नालागढ़ के मिसा टिब्बा स्थित फंगस की दवा इट्राकोना जोल, कालाअंब स्थित ओरिजन फार्मा कंपनी की पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल, झाड़माजरी स्थित सेंकटस ग्लोबल कंपनी की इंसुलिसन की दवा गलिमिकट एम, बद्दी के किशनपुरा स्थित पेटाकम फार्मास्युटिकल कंपनी की टीबी की दवा आइसो नियाजड तथा झाड़माजरी स्थित डिक्सन फार्मा कंपनी की बुखार की दवा के सैंपल फेल हुए हैं।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,