2 फरवरी को सरकाघाट विस क्षेत्र के रखोटा में होगा ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

2 फरवरी को सरकाघाट विस   क्षेत्र के रखोटा  में होगा ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता


सरकाघाट  :  जिला के सरकाघाट  विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रखोटा  में 2 फरवरी को सुबह 10 बजे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम सरकाघाट  स्वाति डोगरा  ने  देते हुए  बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता उप  मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री  करेंगे ।


उन्होंने बताया कि  कार्यक्रम के आयोजन से पहले 30 तथा 31 जनवरी को कार्यक्रम पूर्व गतिविधियां का 16 पंचायतों के  लोगों  के लिए  5 अलग-अलग  जगहों  पर कैम्पों का  आयोजन किया जायेगा।


उन्होंने बताया कि 30  जनवरी को ग्राम पंचायत भदरवाड़, रखोटा, चलहोग  के लोगों के लिए ग्राम पंचायत रखोटा  में  सुबह 10 बजे ,ग्राम पंचायत  जमणी,गौंटा, खाहन के लोगों के लिए   बाद दोपहर 1 बजे ग्राम पंचायत गौंटा  में तथा ग्राम पंचायत  गाहर, गेहरा,समसोह के लोगों के  लिए   इसी दिन  सांय 4 बजे गाहर में  जबकि   31 जनवरी को ग्राम पंचायत थोना,टिक्कर, चौरी,पिंगला, रिस्सा के लोगों के लिए     सुबह 10 बजे ग्राम  पंचायत  थोना में  तथा   सांय 3 बजे   ग्राम पंचायत  मसेरण, बाग के लोगों के  लिए  ग्राम पंचायत  मसेरण    में कार्यक्रम पूर्व गतिविधियां आयोजित की जायेंगी ।

बैठक आयोजित

'सरकार गांव के द्वार ' कार्यक्रम के 2 फरवरी को किए जाने वाले  आयोजन  को लेकर    उपमंडल सरकाघाट के समस्त कार्यालयध्यक्षों की एक    बैठक  एसडीएम स्वाति डोगरा   की अध्यक्षता  में आज यहां  सम्पन्न हुई जिसमें  कार्यक्रम के सफल आयोजन तथा कार्यक्रम पूर्व  गतिविधियों के आयोजन के  समबन्ध में एसडीएम ने  अधिकारियों को आवश्यक  दिशा-निर्देश दिए।


बैठक में  तहसीलदार बाल कृष्ण शर्मा, बीएमओ डाॅ  अशोक चौहान, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत आरके गुप्ता, अधिशाषी अभियन्ता पीडब्लयूडी चुनी लाल,अधिशाषी अभियन्ता जलशकित विवेक हाजरी,  क्षेत्रीय प्रबन्धक एचआरटीसी  मेहर चंद   ,एसएमओ डाॅ देश राज, सीडीपीओ अनिता शर्मा, बीडीओ विवेक पाॅल,टीडबलयूओ बल्दबाड़ा  पूनम शर्मा  व सरकाघाट जगदीश  शर्मा    सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गण उपस्थित थे ।

000

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल