स्कूलों में बच्चों के सर्वांगीण विकास को बनाया सुनिश्चित : किशोरी लाल,सीपीएस ने नवाजे चौबीन के होनहार

स्कूलों में बच्चों के सर्वांगीण विकास को बनाया सुनिश्चित : किशोरी लाल,सीपीएस ने नवाजे चौबीन के होनहार


( पालमपुर / बैजनाथ केवल कृष्ण शर्मा ) मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने कहा कि शिक्षा से ही जीवन की नींव मजबूत बनती है।

किशोरी लाल शनिवार को बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौबीन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे।  

 उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा की दौड़ में छात्रों के विकास के सर्वांगीण विकास के लिये सरकार ने आगामी सत्र से पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा आरम्भ करने का निर्णय लिया है।     

उन्होंने कहा कि प्रदेश की शिक्षा प्रणाली को विश्व स्तरीय बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग विद्यालय स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है। पहले चरण में 18 विद्यालय स्थापित करने के लिये 25 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं। इन विद्यालयों के माध्यम से छात्रों को एक ही स्थान पर गुणवत्तायुक्त शिक्षा एवं बेहतर खेल सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को स्वरोज़गार की दिशा में अग्रसर करने के लिए विभिन्न स्टार्टअप योजनाएं आरम्भ की जा रही है। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के छात्रों को घर-द्वार पर उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से बैजनाथ महाविद्यालय में एम.ए अंग्रेजी , इतिहास हिन्दी और एमए इकनॉमिक्स की कक्षाएं आरम्भ करवाई गई है। जिससे स्थानीय बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं।

    सीपीएस ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौबिन के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को अपनी ऐच्छिक निधि से 11000 रुपए देने की घोषणा की।  

    सीपीएस ने स्कूल की चार दिवारी के लिए 3 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्कूल के अतिरिक्त कमरों के लिए एस्टिमेट तैयार करने के लिये विभाग को निर्देश दिये। उन्होंने चोबिन गांव की की समस्या को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया। सीपीएस ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। 



    इससे पहले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चोबीन के प्रधानाचार्य अजय सिंह राणा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

    कार्यक्रम में यूवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष रमेश राणा, कैप्टन जगदीश राणा, पंडित अमर नाथ, रमेश टकरेरिया , एसएमसी प्रधान रेशमा देवी , सवरूप शर्मा, कैप्टन रमेह परिहार, त्रिलोक चन्द राणा, शारदा देवी कटोच, कृष्ण कुमार राणा, रणजीत सिंह राणा, चंद्रभान, ओंकार चन्द बक्शी, सुरिंदर राणा, चमन धीमान, मदन बक्शी, मुनीश घागरू , अविभावक, अध्यापक, छात्र व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित