कुल्लू स्थित देव सदन में आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया।

 कुल्लू स्थित देव सदन में आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी कुल्लू विकास शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का मुख्य उदेश्य 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मताधिकार के महत्व के बारे में जागरूक करना है उन्होंने कहा कि युवाओं की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका रहती है ।

उन्होंने युवाओं का आह्वान करते कहा कि जहां वे स्वयं मताधिकार का अवश्य प्रयोग करे वहीं अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देश में एक-एक मत का महत्वपूर्ण स्थान है ।मतदान का अधिकार हमे अपनी पसंद के उम्मीदवार को चुनने का अवसर प्रदान करता है।उन्होंने कहा कहा कि हमे स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर,धर्म,वर्ग, जाति, समुदाय ,भाषा अथवा अन्य किसी भय या प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। तभी सही अर्थों में लोकतंत्र मजबूत होगा।और एक अच्छी सरकार के गठन से देश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।

उन्होंने जिला वासियों से आगामी लोकसभा के चुनाव शतप्रतिशत मतदान करने का आवाहन किया।ताकि हमारा लोकतंत्र और सुदृढ़ हो सके ।

तहसीलदार निर्वाचन वीना कुमारी ने मुख्य अतिथि तथा अन्य का स्वागत किया तथा निर्वाचन विभाग द्वारा जिला वासियों की मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए किए जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का भी आग्रह किया 

इस अवसर पर विभिन्न पाठशालाओं व शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा मतदान जागरूकता पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया विश्वास,नीरज व विभोर द्वारा लोकतंत्र में मतदान का महत्व पर अपने अपने विचार प्रकट किए।

 इस दौरान लोक संपर्क विभाग से अनुमोदित ग्रुप मन्नत कला मंच इन वाईके के कलाकारों द्वारा मतदान के प्रति जागरूक करने पर आधारित लघु नाटिका तथा गीतों का गायन किया गया ।

विकास शुक्ला ने इस अवसर पर उपस्थित सभी को मतदाता शपथ भी दिलाई इस बार का आदर्श वाक्य है वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरुर डालेंगे हम।

 उप मंडल अधिकारी ने इस अवसर पर 9 नवीन मतदाताओं को मतदान पहचान पत्र भी प्रदान किये। उन्होंने विभिन्न बीएलओ को भी उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया ।उन्होंने विभिन्न प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित