गणतंत्र दिवस समारोह की परेड़ की रिहर्सल से सराबोर रहा नाहन चौगान

 गणतंत्र दिवस समारोह की परेड़ की रिहर्सल से सराबोर रहा नाहन चौगान


नाहन  जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन आगामी 26 जनवरी को नाहन चौगान में धूमधाम के साथ किया जाएगा। स्वास्थ्य व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। नाहन में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। नाहन चौगान पूरा दिन मार्च पास्ट की रिहर्सल से सराबोर रहा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोम दत्त ने बताया कि पिछले दो दिनों से परेड़ की रिहर्सल उनके नेतृत्व में की जा रही है। परेड में हिमाचल पुलिस, महिला पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड तथा होम गार्ड बैंड सहित कुल 12 टुकड़ियां भाग ले रही हैं। परेड आकर्षक हो, इसके लिये जमकर रिहर्सल की जा रही है।

सोम दत्त ने बताया कि दिनभर रिहर्सल के उपरांत मनोरंजन के लिये स्कूली बच्चों की नाटी भी चौगान में की जा रही है जो दर्शकों के लिये आकर्षण का केन्द्र बन रही है। अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को होगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित