दो विवाहिता बहनों की 2 बच्चों संग संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप - Smachar

Header Ads

Breaking News

दो विवाहिता बहनों की 2 बच्चों संग संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप

दो विवाहिता बहनों की 2 बच्चों संग संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप 


शुक्रवार रात दो सगी विवाहित बहनों ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। नाजिया पत्नी सलाहुद्दीन, साजिया पत्नी लियाकत अली व साजिया की सात वर्षीय पुत्री कनिष्का, चार वर्षीय पुत्र आमीर खान सहित फंदे पर झूल गई।

तो वहीं मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दोनों बहनों को प्रताड़ित करने और उनकी हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने छह लोगों को डिटेन कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार डीडवाना के मौलासार थाना अंतर्गत ग्राम नुवां गांव की रहने वाली दो सगी बहनें नाजिया और साजिया का एक ही परिवार में ससुराल है दोनों के पति पांच साल से विदेश में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि लंबे समय से परिवार में गृह क्लेश और पारिवारिक विवाद हो रहा था। बीती मध्य रात नाजिया पत्नी सलाहुद्दीन, साजिया पत्नी लियाकत अली व साजिया की सात वर्षीय पुत्री कनिष्का, चार वर्षीय पुत्र आमीर खान सहित फंदे पर झूल गई। मृतक के पिता समंदर खा ने बताया लड़कियों की सास मंगेज बानो, मामा ससुर अल्लादीन खां झाड़ोद, ननदोई शौकत खा, ननद जमीला, ससुर ताजु खां सरदारपुरा उनके दोनों जवाइयों को उकसाते रहते थे जिससे घर में गृह क्लेश रहता था। 

रिपोर्ट के अनुसार पूर्व में दोनों महिलाओं को धक्के मारकर घर से निकाल दिया गया, तब महिलाओं ने धोद थाने में इस सम्बंध में मुकदमा भी दर्ज करवाया। वही मौलासर थाने में भी ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत की थी। 

मृतका के पिता के अनुसार उसकी 18 जनवरी को अपनी बेटियों से बात हुई थी, तब उन्होंने कहा था कि हमारे घर मामा ससुर अल्लादीन खा झाड़ोद, ननद व ननदोई, अयूब खा नानजी डीडवाना, गोविंद मेघवाल नुवा व अन्य लोग आए हुए हैं, कुछ प्लानिंग कर रहे हैं। उनकी जेठानियां रुकसाना बानो, अफसाना बानो व नसीम बानो कह रही थी कि दोनों को जान से मार दो।

शुक्रवार को मृतक महिलाओं के पिता व भाई ने मोबाइल पर महिलाओं को फोन किया, घंटी जा रही थी लेकिन किसी ने फोन नही उठाया। उनका भाई अशफाक नुवा पहुंचा, जहां उसने देखा कि दोनों बच्चे व दोनो बहनें बेसुध पड़ी है। बताया गया कि 19 जनवरी 2015 को ही दोनों सगी बहिनों की शादी हुई थी। दोनों की मौत भी 19 जनवरी को ही हुई। 

धर्म पूनियां, वृताधिकारी, डीडवाना :

मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। 6 जनों को राउन्डअप कर लिया गया है। संदिग्ध परिस्थतियों में मौत है। हत्या मानते हुए जांच की जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं