ऊना, महिला ने लगाई खुद को आग, पारिवारिक विवाद के चलते किया पीजीआई रैफर - Smachar

Header Ads

Breaking News

ऊना, महिला ने लगाई खुद को आग, पारिवारिक विवाद के चलते किया पीजीआई रैफर

ऊना, महिला ने लगाई खुद को आग, पारिवारिक विवाद के चलते, किया पीजीआई रैफर


पत्नी को बचाने में पति भी झुलस गया है। महिला को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने महिला के पति के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह दर्दनाक हादसा ऊना के टाहलीवाल पुलिस थाने के तहत नंगल कलां में हुआ। पति जसवीर सिंह ने पुलिस के दिए बयान में कहा किरविवार रात को पारिवारिक विवाद के कारण बहसबाजी हो गई। उसके बाद वह घर से चला गया। देर रात जब वह वापस आया तो पत्नी ने फिर बहस की और रसोई में जाकर गैस खुली छोड़ दी। पति का कहना है कि जब यह गैस बंद करने गया, तो पत्नी ने आग लगा दी, जिससे कमरे में आग फ़ैल गई। इस घटना में महिला बुरी तरह से झुलस गई। आग बुझाते हुए जसवीर सिंह का हाथ जल गया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


कोई टिप्पणी नहीं