शनि होंगे अस्त 11 फरवरी से कुंभ राशि में आइए जानें किस राशि के लिए खास
शनि होंगे अस्त 11 फरवरी से कुंभ राशि में आइए जानें किस राशि के लिए खास
इस समय शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं। शनि इस साल भले ही राशि परिवर्तन न कर रहे हों लेकिन वह समय-समय पर अपनी स्थिति में बदलाव करते रहेंगे। शनि 11 फरवरी 2024 को शाम 06 बजकर 56 मिनट पर कुंभ राशि में अस्त होंगे। शनि के अस्त होने से कुछ राशियों को शुभ और कुछ राशियों को अशुभ प्रभाव देखने को मिलेंगे। तो आइए जानते हैं कि शनि के अस्त होने से किन राशियों का चमकेगा भाग्य।
शनि का अस्त होना मेष राशि के लिए बहुत खास रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे।
वृष राशि वालों के लिए बहुत उत्तम रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से कोई बहुत बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लव लाइफ में पहले से ज्यादा मजबूती देखने को मिलेगी। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है।
कोई टिप्पणी नहीं