प्रेम प्रसंग के चक्कर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या - Smachar

Header Ads

Breaking News

प्रेम प्रसंग के चक्कर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

प्रेम प्रसंग के चक्कर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या


पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया, तदोपरांत सड़क दुर्घटना दिखाने के लिए मुंह पर चोट मारी व बाइक को यूकेलिप्टस के पेड़ के नीचे डाल दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आबिद अली अपनी पत्नी अफसाना व बेटा और बेटी के साथ सलेमपुर नवादा स्थित अजमत ईंट उद्योग पर मजदूरी का काम करता था। वह चार महीने पहले ही अपने घर रामपुर जनपद के कैमरी थानाक्षेत्र के गांव पजावा से आया था।

पत्नी अफसाना ने दावा किया था कि आबिद अली घायल अवस्था में घर आया था। उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। डॉक्टर के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया था। जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आबिद अली की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मृतक के भाई शाहिद हुसैन की तहरीर पर अफसाना और उसके प्रेमी अनवार के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। अफसाना का प्रेम प्रसंग अनवार के साथ चल रहा था। कुछ दिन पहले आबिद अली ने अपनी पत्नी को अनवार के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था। जिसे लेकर आबिद अली ने अफसाना को भी धमकाया था। इस बात का पता ईंट भट्ठे पर काम करने वाले लोगों को भी है।आबिद अली उसकी पत्नी अफसाना और प्रेमी अनवार के अवैध संबंधों में आड़े आ रहा था, इसलिए तो दोनों ने मिलकर हत्या कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं