मंडी संसदीय सीट पर भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनौत पारंपरिक गद्दी लिबास में दिखी भरमौर स्थित 84 मंदिर में

मंडी संसदीय सीट पर भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनौत पारंपरिक गद्दी लिबास में दिखी भरमौर स्थित 84 मंदिर में


चम्बा / भरमौर ( जितेन्द्र खन्ना )

मंडी संसदीय सीट पर भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनौत का चम्बा  जिला के विधानसभा क्षेत्र भरमौर के आज दूसरे दिन भी  चुनाव  प्रचार  जारी रहा।  पिछले कल उन्होंने मां जालपा का आशीर्वाद लेकर मैहला   पंचायत से अपना चुनाव प्रचार शुरू किया था।   उसके बाद उन्होंने बग्गा,धरवाला , गैहरा  ,डुनाली व भरमौर 84 मंदिर में  बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।  रात्रि विश्राम भरमौर के बाद कंगना कुगती स्थित भगवान कार्तिक स्वामी के मंदिर पहुंची वहां पर उन्होंने गांव वासियों के साथ मुलाकात की। भरमौर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ  जनक राज, ज्वाली विधानसभा पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर भी उनके साथ प्रचार में जुटे  रहे। आज दोपहर बाद कंगना  वापिस मंडी के लिए रवाना होगी। इस दौरान वह भरमौर के 84 मंदिर में  पारंपरिक गद्दी  लिबास में दिखी। उन्होंने लोगों से अपने लिए मतदान के भी अपील की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से