प्रताप वर्ल्ड स्कूल इन्दौरा के छात्रों द्वारा निकाला गया कैंडल मार्च।

 प्रताप वर्ल्ड स्कूल इन्दौरा के छात्रों द्वारा निकाला गया कैंडल मार्च। 



फतेहपुर : बलजीत ठाकुर  /

प्रताप वर्ल्ड स्कूल इन्दौरा चनौर की प्रिंसिपल रेणु परमार व एम • डी • डाॅ• रिचा महाजन की अध्यक्षता में हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए छात्रों ने आज एक भावनात्मक कैंडल मार्च का आयोजन कर देश के लिए शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल शहीदों को सम्मान देना था, बल्कि छात्रों में देशभक्ति की भावना को भी जागृत करना था।

डॉ• विशाल महाजन ने कहा कि "हमारे बच्चों ने आज जो संवेदनशीलता दिखाई, वह अत्यंत सराहनीय है। यह कैंडल मार्च न केवल हमारी श्रद्धांजलि है, बल्कि यह संदेश भी है कि हम अपने शहीदों को कभी नहीं भूल सकते। इस कैंडल मार्च में इन्दौरा के सभी ऐडवोकेट व स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। यह कैंडल मार्च सरकारी हॉस्पिटल से लेकर एस • डी • एम ऑफिस तक निकाला गया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा एक ज्ञापन एस • डी • एम • सुरेन्द्र ठाकुर को सौंपा गया जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी को आग्रह किया गया ,कि भारत देश से आतंकियों का नामों निशान मिटा दिया जाए और वीरगति को प्राप्त हुए लोगों को न्याय मिल सके। 

छात्रों ने हाथों में मोमबत्तियाँ और शहीदों की तस्वीरें लेकर शांति और सम्मान के साथ मार्च किया। इस दौरान "शहीद अमर रहें" जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम में अभिभावकों ,वकीलों और शिक्षकों ने भी भाग लिया।

अंत में प्रिंसिपल रेणु परमार ने बताया कि आज श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। इस कैंडल मार्च में 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें एनसीसी कैडेट भी शामिल थे। यह मार्च शहीदों के प्रति सम्मान और आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच