वाहनों को मंडी तक जाने की अनुमति

 वाहनों को मंडी तक जाने की अनुमति



कुल्लू जिला दंडाधिकारी कुल्लू, तोरुल एस. रवीश ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत रोहतांग सड़क मार्ग पर स्थित ट्रैफिक बैरियर गुलाबा को मढ़ी में स्थानांतरित करने के आदेश जारी किये हैं।

     एसडीएम, मनाली की अध्यक्षत ा में पुलिस और बीआरओ प्रतिनिधियों के मनाली से मढ़ी तक मार्ग का संयुक्त निरीक्षण और मढ़ी में पार्किंग सुविधा, मोबाइल शौचालय और कूड़ेदान की व्यवस्था के सुनिश्चित होने के उपरांत मढ़ी तक वाहनों की आवाजाही की अनुमति देने की सिफारिश की गई। 

   संयुक्त निरीक्षण टीम की अनुशंसा, जनता की सुविधा, पर्यावरण संरक्षण एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी आदेशनुसार वाहनों को मढ़ी (शॉर्ट फ्लाई टेक ऑफ पैराग्लाइडिंग साइट) तक एनजीटी द्वारा समय-समय पर निर्धारित शर्तों के अनुसार ही जाने की अनुमति होगी। मढ़ी से रोहतांग दर्रे तक किसी भी प्रकार की वाहन आवाजाही अगली सूचना तक प्रतिबंधित रहेगी। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रोहतांग सड़क प्रत्येक मंगलवार को बीआरओ द्वारा सड़क की मरम्मत और रखरखाव के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल