17 मई को आनी उप-रोजगार कार्यालय में होंगे साक्षात्कार

 17 मई को आनी उप-रोजगार कार्यालय में होंगे साक्षात्कार


कुल्लू सिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड आर टी ए हमीरपुर द्वारा सुरक्षा गार्ड के पदों की भर्ती हेतु कैंपस साक्षात्कार आयोजित किये जा रहे हैं।

     जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू , जितेंद्र सिंह ने बताया कि 17 मई को कैंपस साक्षात्कार उप-रोजगार कार्यालय आनी में आयोजित किये जा रहे हैं।

   उन्होंने बताया कि भर्ती में भाग लेने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिये। चयनित अभ्यर्थियों को मासिक वेतन ₹19,000 से ₹24,000 तक दिया जाएगा और नौकरी का कार्यक्षेत्र हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ रहेगा। 

    उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिये 17 मई को प्रातः साढ़े 10 बजे उप-रोजगार कार्यालय, आनी में उपस्थित हो सकते हैं। अभ्यर्थियों हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो और यदि नहीं है तो अपना पंजीकरण ऑनलाइन करवा सकते हैं ।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिये इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण www.eemis.hp.nic.in पर करवा सकते हैं।

साक्षात्कार में आने-जाने के लिये यात्रा भत्ता देय नही होगा। अधिक जानकारी हेतु 01902222522 पर सम्पर्क कर सकते हैं।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग