राष्ट्रीय लोक अदालत में 2787 मामले आपसी सहमति से सुलझे

 राष्ट्रीय लोक अदालत में 2787 मामले आपसी सहमति से सुलझे


सोलन ज़िला मुख्यालय सहित ज़िला के अन्य सभी न्यायालयों में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह जानकारी ज़िला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव आकांक्षा डोगरा ने दी।

उन्होंने कहा कि इन लोेक अदालतों का आयोजन ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन अरविन्द मल्होत्रा की अध्यक्षता में किया गया।

आकांक्षा डोगरा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के अवसर पर कुल 10403 मामलों को सुनवाई के लिए पूर्व लोक अदालत बैठक एवं लोक अदालत की विभिन्न बैंच के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि इनमें से 2787 मामलों का निपटारा विभिन्न पक्षों की आपसी सहमति से किया गया। उन्होंने कहा कि इन मामलों में कुल 77912058 रुपए की राशि समझौता राशि रही।

ज़िला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव ने कहा कि इन मामलों में मोटर वाहन चालानों के 9168 मामाले भी विभिन्न बैंच के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इनमें से 2168 मामलों का निपटारा किया गया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत आज ज़िला सोलन के नालागढ़, कसौली, अर्की तथा सोलन मुख्यालय में 12 लोक अदालत बैंच गठित की गई। उन्होंने कहा कि मई, 2025 में पूर्व लोक अदालत बैठकें भी करवाई गई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग