कुल्लू की 45 उचित मूल्य की दुकानों पर एक साथ मिलेगा अप्रैल मई का राशन

 कुल्लू की 45 उचित मूल्य की दुकानों पर एक साथ मिलेगा अप्रैल मई का राशन


कुल्लू, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, अरविन्द शर्मा ने जानकारी दी है कि माह अप्रैल, 2025 के दौरान उचित मूल्य की दुकानों में स्थापित पॉस मशीनों में बिल/स्टॉक प्राप्त करने में तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई थी। इस कारण सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन की बिकी प्रभावित हुई है।

    उक्त समस्या के कारण विकास खण्ड कुल्लू की 21, नग्गर की 8, बंजार की 11, आनी की 1 तथा निरमण्ड की 4 उचित मूल्य की दुकानों में माह अप्रैल, 2025 का राशन समय पर वितरित नहीं हो सका।

     स्थिति को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा इन दुकानों की पॉस मशीनों में 'बैकलॉग सेल' का विकल्प उपलब्ध कराया गया है, जिससे उपभोक्ता माह अप्रैल, 2025 का राशन वर्तमान माह (मई, 2025) के राशन कोटे के साथ प्राप्त कर सकते हैं।

    शर्मा ने सभी पात्र उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समयावधि में अपनी नजदीकी उचित मूल्य की दुकान से माह अप्रैल एवं मई, 2025 के राशन का लाभ 

उठाएं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग