डॉक्टर रेड्डी लेबोरेट्रीज लिमिटेड द्वारा 55 पदों के लिए साक्षात्कार

 डॉक्टर रेड्डी लेबोरेट्रीज लिमिटेड द्वारा 55 पदों के लिए साक्षात्कार


देहरा 

डॉक्टर रेड्डी लेबोरेट्रीज लिमिटेड बद्दी जिला सोलन द्वारा सेल्फ मैनेज्ड टीम रिक्तियों हेतु 55 पद क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला जिला कांगड़ा को अधिसूचित किए गए हैं।क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास साइंस विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण हो और आयु सीमा 18 से 20 वर्ष के बीच रखी गई है। इस साक्षात्कार के लिए पुरुष और महिलाएं दोनों आवेदक पात्र होंगे और आवेदक 2024-25 का पासआउट होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 1 लाख 75 हजार रुपए प्रतिवर्ष वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ दिनांक 20 मई को उप रोज़गार कार्यालय देहरा और 21 मई को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला में सुबह 10 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) साथ लेकर आएं।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 07807822548 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विभागीय वेबसाइट पर साक्षात्कार का ब्यौरा अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वह साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल या मोबाइल नम्बर से लॉगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही डॉक्टर रेड्डी लेबोरेट्रीज लिमिटेड बद्दी की रिक्तियों के लिए आवेदन करें। विभागीय साइट पर ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग