जिला परिषद वार्ड बख्तपुर और करीयां के सीमांकन में शुद्धिकरण को लेकर आज जनप्रतिनिधियों ने उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल को एक ज्ञापन सौंपा है।

 जिला परिषद वार्ड बख्तपुर और करीयां के सीमांकन में शुद्धिकरण को लेकर आज जनप्रतिनिधियों ने उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल को एक ज्ञापन सौंपा है।


 चंबा  : जितेन्द्र खन्ना /

प्रतिनिधि मंडल की अगुवाई जिला परिषद चम्बा की अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी ने की। उन्होंने कहा कि हाल ही में जो जिला परिषद वार्ड का सीमांकन हुआ है, वह सही नहीं है। जब भी सीमांकन जब होता है तो मैप के आधार पर किया जाता है। जिला परिषद वार्ड करीयां में जो भी पंचायतें शामिल थी वो एक ही दिशा में थी और सभी विकास खंड मैहला के अंतर्गत आती थी। सब कुछ सही होने के बावजूद इस वार्ड के साथ छेड़खानी करना उचित नहीं था। पंचायती राज के नियमानुसार जिला परिषद वार्ड के लिए 25 हज़ार की संख्या होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त बख्तपुर वार्ड की पंचायत जटकरी और कोलका को सुनारा वार्ड में शामिल कर दिया गया है। जबकि यह दोनों पंचायतें जिला मुख्यालय के साथ लगती हैं। बख्तपुर और करीयां वार्ड का विलय भौगोलिक दृष्टि से भी अनुकूल नहीं है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इस विषय पर पुनर्विचार किया जाए और सीमांकन का शुद्धिकरण करवाया जाए। उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि फिलहाल सीमांकन को लेकर आपत्तियां ली जा रही हैं। 17 मई को इस संबंध में बैठक आयोजित कर अंतिम निर्णय लिए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग