प्रसाद योजना के तहत होगा जिला के धार्मिक पर्यटक स्थलों का विकास - मुकेश रेपसवाल

 प्रसाद योजना के तहत होगा जिला के धार्मिक पर्यटक स्थलों का विकास - मुकेश रेपसवाल


प्रसाद योजना के तहत जिला के धार्मिक पर्यटक स्थलों में अनेक नई विकास परियोजनाओं को शुरू किया जाएगा । इससे न केवल यहां आने वाले धार्मिक पर्यटकों के लिए सुविधाओं में सुधार होगा बल्कि जिला के पर्यटन स्थलों को विशेष पहचान भी हासिल होगी। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जिला मुख्यालय चंबा में प्रसाद योजना के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि प्रसाद योजना भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य तीर्थ स्थलों को विकसित करना और उनकी पहचान बढ़ाना है। इस योजना के तहत सरकार तीर्थ स्थलों पर पर्यटन अवसंरचना के विकास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है ताकि वहां आने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उपायुक्त ने बताया कि प्रसाद योजना के अंतर्गत चंबा, डलहौजी तथा भरमौर क्षेत्र से विभिन्न विकास परियोजनाओं से संबंधित प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजे जाएंगे।

इस अवसर पर एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला भाषा अधिकारी तुकेश कुमार, अधिशासी अभियंता लोकमान्य विभाग दिनेश कुमार, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित 

थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग