चम्बा में दो वाहन सड़क से लुढ़के, एक की हुई मौत

 चम्बा में दो वाहन सड़क से लुढ़के, एक की हुई मौत


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

 चम्बा- तीसा मार्ग पर कल्हेल के समीप एक कार और पिकअप एक साथ सड़क से नीचे लुढ़क गई। इस हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई है जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे में मृतक की पहचान मनोज कुमार पुत्र खेम चंद निवासी गांव रैला डाकघर कल्हेल तहसील चुराह जिला चम्बा के रूप में हुई है। जबकि शुभम पुत्र राकेश निवासी गांव ब्रांगाल डाकघर भलेई हादसे में घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद शुभम अपनी कार नंबर एचपी- 47- 6340 और मनोज कुमार पिकअप नंबर एचपी- 73बी- 4648 में सवार होकर जा रहे थे। जब वे कल्हेल के पास पहुंचे तो अचानक दोनों वाहन सड़क से नीचे लुढ़क गए। वाहनों के गिरने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। दोनों चालकों को घायल अवस्था में खाई से निकालकर निजी वाहनों के माध्यम से मेडिकल कॉलेज चम्बा लाया गया। लेकिन घावों के ताव को न सहते हुए मनोज ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर दम तोड़ दिया। जबकि शुभम को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग