चम्बा प्रोगेसिव काउंसिल की बैठक का आयोजन आज जिला मुख्यालय चम्बा में स्थित लक्ष्मण क्लब में प्रधान चंद्र सहगल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

 चम्बा प्रोगेसिव काउंसिल की बैठक का आयोजन आज जिला मुख्यालय चम्बा में स्थित लक्ष्मण क्लब में प्रधान चंद्र सहगल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।


बैठक में जिला चम्बा की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने बालू, ओबड़ी और कियाणी में प्रवासियों के बढ़ते अतिक्रमण पर गहरी चिंता जताई और जिला प्रशासन के समक्ष कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी उठाई। उन्होंने चम्बा शहर में दिन- प्रतिदिन बढ़ते अतिक्रमण पर रोक लगाने की मांग को भी दोहराया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने एक ओर जहां पानी के बिलों में की गई बढ़ोतरी के विरोध की समस्या को नहीं सुलझाया तो वहीं दूसरी ओर बस किराए में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी करके हिमाचल की गरीब जनता की जेब पर कैंची चलाकर उन्हें मुसीबत में डाल दिया है। इसका खामियाजा सरकार को निकट भविष्य में जरूर भुगतना पड़ेगा। बैठक में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान को सबक सिखाने और उन्हें मिट्टी में मिलाने की रणनीति का एकजुट होकर स्वागत किया। साथ ही मुठभेड़ में शहीद हुए शूरवीरों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। बैठक में श्रीचंद नैय्यर, वीएम महाजन, खुशाल बक्शी, प्रवीण पुरी, मुकेश कंपानी, डॉ. ओमप्रकाश पुरी, केवल ओहरी सहित कई अन्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग