उपायुक्त ने ऑपरेशन सिंदूर में घायल वीर जवान व्यास देव से की मुलाकात

 उपायुक्त ने ऑपरेशन सिंदूर में घायल वीर जवान व्यास देव से की मुलाकात


ऊना उपायुक्त ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश सेवा करते हुए गंभीर रूप से घायल हुए हरोली क्षेत्र के बाथू निवासी सब इंस्पेक्टर व्यास देव से उनके निवास पर व्यक्तिगत रूप से भेंट की। इस दौरान उन्होंने सब इंस्पेक्टर व्यास देव और उनकी पत्नी परमजीत कौर को सम्मानित किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अमित यादव भी उनके साथ मौजूद रहे

डीसी जतिन लाल ने कहा कि सब इंस्पेक्टर व्यास देव की वीरता, समर्पण और अनुकरणीय कर्तव्य भावना हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सेवा में लगे ऐसे जांबाज सपूतों के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सब इंस्पेक्टर व्यास देव और उनके परिवार को हरसंभव मदद प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उल्लेखनीय है कि सब इंस्पेक्टर व्यास देव ने 9 मई 2025 को सीमा पार से हुई गोलीबारी के दौरान अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपना बायां पैर गंवाया। उनके इस असाधारण बलिदान और साहसिक कार्य के लिए जिला प्रशासन ऊना उन्हें नमन करता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर