चंबा-साहू मार्ग पर प्लयूर के समीप पहाड़ी दरकने से हुए भूस्खलन के चलते करीब तीन घंटे वाहनों की आवाजाही ठप्प रही।
चंबा-साहू मार्ग पर प्लयूर के समीप पहाड़ी दरकने से हुए भूस्खलन के चलते करीब तीन घंटे वाहनों की आवाजाही ठप्प रही।
चंबा : जितेन्द्र खन्ना /
इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। गनीमत यह रही कि भूस्खलन के दौरान मार्ग से कोई वाहन या व्यक्ति नहीं गुजर रहा था। मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन को मौके पर भेजकर मार्ग से मलबा और चट्टानों को हटाकर वाहनों की आवाजाही को सामान्य बनाया। मार्ग पर यातायात बहाल होने के बाद ही बीच राह फंसे लोगों ने राहत की सांस लेते हुए गंतव्य को रवाना हुए। उधर, लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा के अधिशाषी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि साहू मार्ग पर भूस्खलन होने से यातायात बाधित हुआ था। उन्होंने बताया कि मलबा व चट्टानें हटाकर वाहनों की आवाजाही को दोबारा से सामान्य बना दिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं