संतान,बिजनेस-नौकरी,धन, प्रेम इत्यादि जानें अपने सितारे राशिफल में - Smachar

Header Ads

Breaking News

संतान,बिजनेस-नौकरी,धन, प्रेम इत्यादि जानें अपने सितारे राशिफल में

संतान,बिजनेस-नौकरी,धन, प्रेम इत्यादि जानें अपने सितारे, राशिफल में 


मेष

इस राशि के लोगों को धन हानि हो सकती है। संतान के कारण किसी से विवाद संभव है। ये लोग दुश्मनों से सावधान रहें और दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं। बिजनेस-नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। कोई बड़ा सौदा करने से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है।

वृष

इस राशि के लोगों को कोई गुड न्यूज मिलेगी, जिससे इनका दिन सुख से बीतेगा।अगर किसी बीमारी से परेशान हैं तो उसमें भी आराम मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई बात परेशान कर सकती है हालांकि शाम तक उसका भी निराकरण हो सकता है। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी।

मिथुन 

इस राशि लोग अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है, इन्हें मनचाही सफलता मिल सकती है। लेकिन इन्हें अपनी सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। गलत खान-पान इन्हें बीमार कर सकता है। बाहर का खाना खाने से बचें।

कर्क 

इस राशि के लोगों को पार्टनरशिप के बिजनेस में नुकसान हो सकता है। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, जिसके कारण बजट बिगड़ सकता है। धर्म-कर्म के प्रति आज इनकी रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। आज कोई भी इन्वेस्टमेंट न करें

सिंह 

इस राशि के लोगों को अपने अच्छे कामों के लिए समाज में मान-सम्मान मिलगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा लेकिन ये आंख मूंदकर किसी पर भी भरोसा न करें नहीं तो इनके साथ धोखा हो सकता है। विवादों से बचकर रहने में भलाई है।

कन्या 

इस राशि के लोगों की लव लाइफ ठीक नहीं रहेगी, पति-पत्नी के बीच कहासुनी संभव है। परिवार में भी क्लेश की स्तिथि बनेगी। कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा, इन्हें अपनी मेहनत से बड़ा पद मिल सकता है।

तुला 

इस राशि के लोगों को आज कोई बुरी खबर मिल सकती है, जिससे इनकी टेंशन बढ़ सकती है। उधार दिया पैसा डूब सकता है। प्रेमी जोड़ों का ब्रेकअप भी संभव है। आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। क्रोध न करें और बिना वजह किसी से विवाद भी न करें।

वृश्चिक 

इस राशि के लोग आज इन्वेस्टमेंट से बचें। नौकरी में दिए गए टारगेट पूरे होने से अधिकारी इनसे खुश रहेंगे। बिजनसे की स्थिति भी बेहतर रहेगी। संतान से जुड़े कुछ मामलों में इन्हें सोच-समझकर फैसला लेना होगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है।

धनु 

इस राशि के लोगों की सेहत में सुधार होगा। पुश्तैनी संपत्ति में से हिस्सा मिलने से आर्थिक तंगी दूर होगी। अगर कोई पुराना कर्ज है तो उसे चुकाने में सफल रहेंगे। नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर हो सकती है। बेरोजागारों को मनचाहा रोजगार मिलने के योग हैं।

मकर 

इस राशि के लोगों को जुएं-सट्टे से लाभ हो सकता है लेकिन इन्हें लालच नहीं करना चाहिए। संतान से जुड़ी कोई उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय हो सकती है। लव लाइफ के मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार में नन्हा सदस्य आने से खुशियों का माहौल रहेगा।

कुंभ 

इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। लाइफ पार्टनर से कोई मंहगा उपहार मिल सकता है। अगर कोई विवाद कोर्ट में चल रहा है तो उसमें जीत मिलेगी। बिजनेस में आज की गई डील भविष्य के लिए फायदे का सौदा हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

मीन 

इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। इन्हें कोई सरकारी कांट्रेक्ट मिल सकता है, जिसका इन्हें लंबे समय से इंतजार था। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में समय बीतेगा जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा।

यह राशि फल दैनिक राशिफल है अगर आप अपनी जन्मकुंडली के हिसाब से अपने ग्रहों के विषय में जानें तो आप अपने विषय में सटीक जानकारी प्राप्त कर सकेगें इसमें लेश मात्र भी संदेह नहीं।। पंडित दीपक शास्त्री 


कोई टिप्पणी नहीं