पांगी मार्ग पर साच पास में फंसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल रेस्क्यू कर लिया है।
पांगी मार्ग पर साच पास में फंसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल रेस्क्यू कर लिया है।
चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /
साथ ही प्रशासन ने मार्ग को आगामी आदेशों तक वाहनों की आवाजाही के दिए पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। अब लोक निर्माण विभाग सड़क बहाली के कार्य में जुट गया है और विभाग द्वारा निरीक्षण के उपरांत फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। इसके बाद ही वाहनों को आवाजाही की अनुमति प्रदान की जाएगी। जानकारी के अनुसार
बीते कुछ दिनों से जिला चम्बा में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। साच पास पर भी नियमित अंतराल के बाद हिमपात हो रहा है। मंगलवार दोपहर बाद करीब 15 वाहन साच पास से होते हुए पांगी के लिए रवाना हुए थे। लेकिन भारी हिमपात होने के कारण सभी वाहन बीच रास्ते में ही फंस गए। प्रशासन को जैसे ही सूचना मिली तो एक टीम सभी लोगों को रेस्क्यू करने के लिए रवाना हुई। मार्ग पर फंसे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को देर रात सकुशल पांगी पहुंचाया गया। हालांकि उनके वाहन अब भी मार्ग पर ही फंसे हैं। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग बहाली का कार्य आरंभ कर दिया है। उपमंडलीय प्रशासन ने मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया है। आवासीय आयुक्त पांगी रमन घरसंघी ने बताया कि सभी व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। मार्ग बहाली का कार्य भी आरंभ कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने के बाद ही वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं