उपायुक्त कार्यालय परिसर चम्बा में एक पेड़ मां के नाम मुहीम के अंतर्गत आज पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उपायुक्त कार्यालय परिसर चम्बा में एक पेड़ मां के नाम मुहीम के अंतर्गत आज पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /
उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में उपायुक्त कार्यालय की महिला कर्मचारियों के नौनिहालों ने पौधारोपण किया है। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी चम्बा अमित मैहरा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि प्रकृति के नियमों का उल्लंघन करके इस प्राकृतिक वातावरण को नष्ट ना करें। पर्यावरण से होने वाली हानि से प्राकृतिक आपदाएं आती हैं, जिनसे पौधारोपण करके बचाव किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्लास्टिक की खोज हमारी जरूरत और सुविधा के लिए की गई थी। लेकिन अब यह हमारे पर्यावरण के विनाश का कारण बनता जा रहा है। जमीन से लेकर समुद्र तक, गांव से लेकर शहर तक और मैदान से लेकर पहाड़ तक प्लास्टिक का ही दबदबा है। प्लास्टिक हमारे पर्यावरण को बड़ी तेजी से प्रदूषित करके अत्यधिक नुकसान पहुंचा रहा है। हर एक व्यक्ति को इस समस्या के निवारण के लिए आगे आना होगा। इसे रोकने में अपना बहुमूल्य योगदान देना होगा, तभी हमारी धरती इंसानों के रहने लायक बनी रहेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त करने का प्रण लेने का आह्वान भी किया। इस मौके पर उपायुक्त कार्यालय का समस्त स्टाफ़ भी मौजूद रहा।
कोई टिप्पणी नहीं