संदेश

जयसिंहपुर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स का शानदार मार्च पास्ट अभ्यास

चित्र
जयसिंहपुर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स का शानदार मार्च पास्ट अभ्यास कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज दिनांक 07/03/26 को राष्ट्रीय कैडेट कोर 5HP -NCC( एनसीसी बटालियन धर्मशाला के अधीन संचालित ) CO col. JKS Joshp के नेतृत्व में अनुशासन और क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मार्च पास्ट गतिविधि का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का संचालन एनसीसी प्रशिक्षक ( CHM) प्रवीण कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मार्च पास्ट के दौरान कैडेट्स ने पूरे अनुशासन एकरूपता और उत्साह के साथ कदमताल करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्रशिक्षक प्रवीण कुमार ने कैडेट्स को ड्रिल की बारीकियों, सही कदमताल , सलामी देने की विधि तथा टीम की भावनाओं के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही फिल्ड क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट की भी विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने बताया कि एनसीसी की गतिविधियां विद्यार्थियों में अनुशासन आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करती है। मार्च पास्ट के अभ्यास से कैडेट्स में शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ सामूहिक क...

रिवालसर में ब्रह्मकुमारी संस्था ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, नारी शक्ति का दिया संदेश

चित्र
  रिवालसर में ब्रह्मकुमारी संस्था ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, नारी शक्ति का दिया संदेश रिवालसर : अजय सूर्या /  प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रिवालसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था की संचालिका बीके सुनीता दीदी के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र की अनेक मातृशक्तियों तथा समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  निशा ठाकुर (पूर्व मंडल अध्यक्षा) तथा  कला देवी (सेवानिवृत्त खंड मंडल अधिकारी) उपस्थित रहीं। वहीं प्रधान महिला मंडल लोमस  माया देवी सहित क्षेत्र की कई महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर नारी शक्ति के सम्मान और उत्थान का संदेश दिया। इस अवसर पर महिलाओं की महानता, त्याग और प्रेरणा को दर्शाने के लिए सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं। झांकियों में मीराबाई, मदर टेरेसा, रानी लक्ष्मीबाई, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तथा भारत माता के स्वरूप को दर्शाया गया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं के साहस, सेवा, भक्ति और नेतृत्व...

गोहर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नशे के खिलाफ महिलाओं की हुंकार, “मां अभियान” के तहत निकाली जागरूकता रैली

चित्र
  गोहर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नशे के खिलाफ महिलाओं की हुंकार, “मां अभियान” के तहत निकाली जागरूकता रैली नेरचौक : अजय सूर्या /  अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति खंड इकाई गोहर द्वारा गणेश चौक में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मां अभियान (मदर अगेंस्ट एडिक्शन) के माध्यम से युवाओं में तेजी से बढ़ रही नशे की समस्या पर महिलाओं की भूमिका को लेकर विस्तृत संवाद किया गया। कार्यक्रम में सेंटर हेड लालमन ने कहा कि दुनिया भर के संघर्षों और आंदोलनों का इतिहास इस बात का गवाह है कि हर सामाजिक परिवर्तन में महिलाएं अग्रिम पंक्ति में रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पारंपरिक नशे की जगह अब सिंथेटिक नशा तेजी से फैल रहा है और इसका सबसे बड़ा असर युवा वर्ग पर पड़ रहा है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि नशे के कारण कई युवाओं की ओवरडोज से मौत हो रही है। आज कई परिवार ऐसे हैं जिनमें एक या दो ही बच्चे हैं और नशे के जाल में फंसकर परिवार अपने बच्चों को खो रहे हैं। ऐसे में समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर इस समस्या के खिलाफ लड़ाई लड़ने ...

राजपूत सभा फतेहपुर के पदाधिकारियों ने बैठक कर यूजीसी के बिरोध में रखी अपनी बात

चित्र
  राजपूत सभा फतेहपुर के पदाधिकारियों ने बैठक कर यूजीसी के बिरोध में रखी अपनी बात  फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / आपको बता दें राजपूत सभा फतेहपुर के बरिष्ठ पदाधिकारियों ने शनिवार को रैस्ट हाऊस फतेहपुर में बैठक कर यूजीसी के बिरोध में अपनी बात रखी. इस दोरान उन्होने कहा केंद्र सरकार द्वारा लागू किया गया यूजीसी कानून सामान्य बर्ग के छात्रों के भविष्य के लिए काला क़ानून साबित होगा. उन्होने कहा सरकार को चाहिए था कि समानता के आधार पर ऐसा कोई भी क़ानून लागू न किया जाए. जिस कारण किसी भी बर्ग के छात्र के मन में एक भय सा बना रह सके. कहा उक्त कानून से सामान्य बर्ग के छात्रों को हमेशा डर सताता रहेगा कि कही कोई उन्हें झूठे आरोप में न फंसा दे. कहा स्कूलों व कालेजों में सभी बर्गो के छात्र एक ही बैच पर बैठकर पढ़ाई करते हैं. उनमे किसी में भी एक दूसरे के प्रति घृणा की भाबना नहीं होती है तो क्यों उन्हें ऐसे कानूनों का डर दिखा कर उनकी प्रतिभा को निखारने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होने केंद्र सरकार से निबेदन भी किया है कि ऐसे क़ानून को बापिस लिया जाए. जिससे एक दूसरे के प्रति नफ़रत का ...

विधुत बोर्ड पेंशनर्ज फोरम इकाई फतेहपुर ने फतेहपुर में बैठक कर समस्याओ पर की चर्चा

चित्र
  विधुत बोर्ड पेंशनर्ज फोरम इकाई फतेहपुर ने फतेहपुर में बैठक कर समस्याओ पर की चर्चा  फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / आपको बता दें विधुत बोर्ड पेंशनर्ज फोरम इकाई फतेहपुर की बैठक फतेहपुर के एक निजी रिजॉर्ट में सम्पन्न हुई जिस दोरान पेंशनर्ज की समस्याओं पर चर्चा की गईं. वहीं पेंशनर्ज की लंबित मांगो को हल करने के लिए सरकार व बोर्ड प्रबंधन से निबेदन किया गया. बैठक बारे जानकारी देते हुए मुख्य सलाहकार धर्मवीर कपूर ने कहा बैठक दोरान प्रस्ताब पारित कर बोर्ड प्रबंधन से अपील की गईं है कि पेंशनर्ज की लीव इन केसमेंट व ग्रेचुइटी का जल्द से जल्द भुगतान करे. साथ ही सभी पेंशनर्ज को संशोधित बेतन का एरियर व महंगाई भते की किस्त भी दी जाए. उन्होने कहा कि पिछले दिनों से करुणामुल्क आधार पर नौकरियां देने की बात की जा रही है लेकिन अभी तक नहीं की गईं हैं. उन्होने अपील की है कि करुणामुल्क आधार पर जल्द से जल्द भर्तियां की जाएँ ताकि नौकरी की आस लगाए बैठे करुणामूलक अभ्यार्थियों को राहत मिल पाए. वहीं उन्होने बोर्ड के कर्मचारियों को भी पुरानी पैंशन स्कीम. के दायरे में लाने की भी बात कही. इस मौक़े पर ब...

युवाओं में बढ़ते नशे के खिलाफ सख्त कानून की मांग

चित्र
  युवाओं में बढ़ते नशे के खिलाफ सख्त कानून की मांग मंडी : अजय सूर्या /  हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति, बल्ह ने प्रदेश में युवाओं में बढ़ते नशे के खिलाफ समग्र और सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर उपमंडलाधिकारी (ना.) बल्ह के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जम्वाल ने कहा कि युवाओं में नशे का बढ़ता प्रचलन प्रदेश के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है, इसलिए सरकार को इस पर ठोस नीति बनानी चाहिए। उपाध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि नशे की समस्या के मूल कारणों को दूर करने और उपचार व पुनर्वास की व्यवस्था मजबूत करने के लिए राज्य स्तर पर विशेष मिशन और समन्वय सेल का गठन जरूरी है। इस मौके पर पूर्व राज्य अध्यक्ष जोगिंदर वालिया, सचिव नंद लाल शर्मा, कांता शर्मा, मीना देवी, चंपा, ब्रेस्ती, जसवंत कौर सहित विजय मेमोरियल इंस्टीट्यूशन ऑफ हायर एजुकेशन नैरचौक के छात्र-छात्राएं व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

लक्ष्मण क्लब चम्बा में आज हिम आंचल पेंशनर संघ इकाई चम्बा की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक का आयोजन किया गया।

चित्र
  लक्ष्मण क्लब चम्बा में आज हिम आंचल पेंशनर संघ इकाई चम्बा की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक का आयोजन किया गया। चंबा : जितेन्द्र खन्ना /  बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह बेदी ने की। इस दौरान पेंशनरों की लंबित मांगों और चम्बा शहर की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई और प्रस्ताव पारित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि जनवरी 2016 से पहले के पेंशनरों के पेंशन संशोधन की बकाया राशि को सरकार इसी बजट सत्र के दौरान एकमुश्त अदा करने की घोषणा करे। जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के लाखों रुपये के बकाया रिटायरमेंट बेनिफिट्स के भुगतान के लिए सरकार से उचित फॉर्मूला अपनाकर जल्द अदायगी करे। महंगाई भत्ता 13% तक पहुंच चुका है। वक्ताओं ने सरकार से मांग की है कि इस बजट सत्र में महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने की अधिसूचना जारी की जाए। बैठक में चम्बा शहर के बाजारों में बढ़ती यातायात समस्या और अतिक्रमण पर संघ ने गहरी चिंता जताई। वक्ताओं ने कहा कि नगर परिषद चम्बा की ढुलमुल कार्यप्रणाली के कारण शहर की दशा बिगड़ रही है। औचक निरीक्षण के नाम पर मात्र औपचारिकता पूरी क...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: