700 पदों के लिए 23 मार्च को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर में होगा साक्षात्कार
700 पदों के लिए 23 मार्च को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर में होगा साक्षात्कार दो निजी कंपनियों द्वारा भरे जाएंगे लाइन ऑपरेटर के 200 और ट्रेनी के 500 पद पालमपुर जिला रोजगार कार्यालय धर्मशाला के माध्यम से रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए दो निजी कंपनी द्वारा 700 विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि हरियाणा के बावल स्थित अह्रेस्टी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लाइन ऑपरेटर (केवल पुरुष) के 200 पद अधिसूचित किए गए हैं और एएलपी निशिकावा लालरू चंडीगढ़ (पंजाब) द्वारा ट्रेनी ( केवल पुरुष ) के 500 पद अधिसूचित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि लाइन ऑपरेटर के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं या बारहवीं,या आईटीआई (सभी ट्रेड) अथवा डिप्लोमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 13,339 रुपये से 19,000 रुपये तक प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमों के अनुसार प्रदान की जाएंगी। इसी तरह ट्रेनी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं या बारह...