हिंदू नववर्ष पर सरकाघाट शिव मंदिर में हवन यज्ञ, 11 पंचायतों में पंचधेनू वाटिका व नन्दी गौशाला खोलने का संकल्प
हिंदू नववर्ष पर सरकाघाट शिव मंदिर में हवन यज्ञ, 11 पंचायतों में पंचधेनू वाटिका व नन्दी गौशाला खोलने का संकल्प सरकाघाट : मंडी अजय सूर्या / हिंदू नव वर्ष पर सरकाघाट शिव मंदिर में हवन यज्ञ, अमृता सेवा समिति ने लिया 11 पंचायतो में पंचधेनू वाटिका व एक नन्दी गऊशाला खोलने का संकल्प हिंदू नववर्ष 2026 यानी विक्रम संवत 2083 की शुरुआत हो चुकी है।हिंदू धर्म में चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को नवसंवत की शुरुआत होती है। इसे भारतीय नववर्ष भी कहा जाता है। इसका आरंभ विक्रमादित्य में किया था, इसलिए इसको विक्रम संवत भी कहते हैं। इस दिन से वासंतिक नवरात्र की शुरुआत होती है। वहीं सरकाघाट में अमृत सेवा सीमति द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन शिव मंदिर सरकाघाट में किया गया। इस हवन यज्ञ में सरकाघाट की विभिन्न संस्थाओं ने आहूतियां डाली। अमृता सेवा समिति अध्यक्षा सोमाराणा ने बताया कि सीमति स्नातनी कार्यों के साथ सामाजिक सरोकारों में भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि नव वर्ष के शुभारंभ पर सीमति ने संकल्प लिया कि सरकाघाट क्षेत्र की 11 पंचायतों में पंचधेनू वाटिका व एक नन्दी गऊशाला खोलेंगे ताकि हमारा स...