संदेश

कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में वनस्पति विज्ञान विभाग के द्वारा पौधारोपण किया गया।

चित्र
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में वनस्पति विज्ञान विभाग के द्वारा पौधारोपण किया गया। महाविद्यालय परिसर में बहुत सारे सदाबहार पौधे, इंडोर और मौसमी पौधों का पौधारोपण किया गया।  इस पौधारोपण में पाम, क्रोटोन, स्नेक प्लांट, पेटूनिआ आदि जैसे पौधों का रोपण किया गया । पौधारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य हरित एवं स्वच्छ ( ग्रीन एंड क्लीन) पहल को बढ़ावा देना है। साथ ही पर्यावरण की रक्षा और भविष्य की पीढ़ियों के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित करना है। पौधारोपण की शुरुआत प्राचार्य प्रो. अरुण चन्द्र के द्वारा पौधारोपण करने के साथ की गई।  कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य महोदय ने वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो. पूनम शर्मा को बधाई दी । इस पौधारोपण अवसर के दौरान प्रो. रविन्द्र कुमार, प्रो. विकास कलोत्रा, प्रो. अरविंद कुमार भी शामिल रहे । प्रो. अरुण चन्द्र  कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर  (कांगड़ा)।

समाज में निस्वार्थ सेवा कार्य करने पर समाजसेवी गौ भक्त अर्पण चावला नूरपुर को प्रदेश के राज्यपाल द्वारा किया गया सम्मानित

चित्र
 समाज में निस्वार्थ सेवा कार्य करने पर समाजसेवी गौ भक्त अर्पण चावला नूरपुर को प्रदेश के राज्यपाल द्वारा किया गया सम्मानित  नूरपुर : विनय महाजन /   नूरपुर प्रदेश के गेयटी थियेटर शिमला में युवा प्रेरणा से राष्ट्र उत्थान संगोष्ठी का एक आयोजन संपन्न हुआl जिसमें बेहतरीन काम करने वाले प्रदेश के 4 युवाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि और प्रो. नागेश ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे l pशिमला के गेयटी थियेटर में 'युवा प्रेरणा से राष्ट्र उत्थान' विषय पर संगोष्ठी एवं युवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने युवाओं को नवाचार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक योगदान की प्रेरणा दी। प्रो. नागेश ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल शिक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक चेतना का विकास भी आवश्यक है।प्रदेश के चार युवाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया जिनमें नूरपुर के समाजसेवी गौ भक्त अर्पण चावला को सामाजिक सेवा- गौ सेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा कार्...

सहकारी सभा पल्ली -बनाल युवाओं की खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने पर देगी जोर,

चित्र
  सहकारी सभा पल्ली -बनाल युवाओं की खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने पर देगी जोर, ताकि नशे से रहे दूर  फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / आपको बता दें फतेहपुर के तहत पड़ती पल्ली -बनाल सहकारी सभा का बार्षिक अधिबेशन जनता पैलेस बरोट में सम्पन्न हुआ. जिसमे सभा के पदाधिकारियों सहित सदस्यों व अन्य गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया, अधिबेशन दोरान बित बर्ष 2024 -25 के लेखा -जोखा को उपस्थित लोगों के समक्ष रखा गया. अधिबेशन बारे जानकारी देते हुए सभा सचिव सुशील कुमार शर्मा ने बताया बताया सभा ने उक्त बित बर्ष में 60 करोड़ रु का व्यवसाय किया है. जिस पर सभा को 17 लाख पांच हजार रु का फायदा हुआ है. बताया सभा द्वारा कमाए गए मुनाफे में सभा से जुड़े सभी सदस्यों को भागीदार बनाया गया है. बताया सभा द्वारा फैसला लिया गया है कि सभा द्वारा संचालित जनता पैलेस में होने बाली शादियों दोरान लग्न मुहूर्त अनुसार ही हुआ करेंगे. वहीं युवाओं को खेल किटों का बितरण करते हुए खेलने को मैदान उपलब्ध करबाएगी, ताकि युवाओ का रुझान खेलों की तरफ बना रहे व नशे से दूरी बना कर रखें.

चैत्र मास में शुरू होने वाले नव संवत का संदेश गायन द्वारा देते हैं इस परंपरा से पीछे हट रही नई पीढ़ी

चित्र
  चैत्र मास में शुरू होने वाले नव संवत का संदेश गायन द्वारा देते हैं इस परंपरा से पीछे हट रही नई पीढ़ी नूरपुर : विनय महाजन /                                   नूरपुर सदियों पुरानी लोक परंपरा को आज भी जीवित रखे हुए लोक गायक चैत्र मास के आगमन के साथ क्षेत्र में नव संवत (हिंदू नव वर्ष) का संदेश अपने पारंपरिक गायन के माध्यम से दे रहे हैं। ये गायक जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती बिलावर क्षेत्र से आने वाले ये गायक हर वर्ष कांगड़ा जिला के विशेषकर नूरपुर, ज्वाली और फतेहपुर क्षेत्रों में पहुंचते हैं और घर-घर जाकर लोकगीतों के जरिए नव वर्ष का स्वागत संदेश सुनाते हैं।स्थानीय भाषा में ‘डोलरू वाले’ के नाम से प्रसिद्ध ये गायक छोटी ढोलक के साथ पारंपरिक धुनों पर गायन करते हैं। उनकी मान्यता है कि चैत्र मास वही समय है जब सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा ने सृजन कार्य आरंभ किया था, इसलिए इस माह का विशेष महत्व है।गांवों में लोग इन गायकों का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं और बदले में उन्हें वस्त्र, अन्न, गुड़, चीनी व ...

समाज में निस्वार्थ सेवा कार्य करने पर समाजसेवी गौ भक्त अर्पण चावला नूरपुर को प्रदेश के राज्यपाल द्वारा किया गया सम्मानित

चित्र
  समाज में निस्वार्थ सेवा कार्य करने पर समाजसेवी गौ भक्त अर्पण चावला नूरपुर को प्रदेश राज्यपाल द्वारा किया गया सम्मानित  नूरपुर : विनय महाजन /   नूरपुर प्रदेश के गेयटी थियेटर शिमला में युवा प्रेरणा से राष्ट्र उत्थान संगोष्ठी का एक आयोजन संपन्न हुआl जिसमें बेहतरीन काम करने वाले प्रदेश के 4 युवाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि और प्रो. नागेश ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे l pशिमला के गेयटी थियेटर में 'युवा प्रेरणा से राष्ट्र उत्थान' विषय पर संगोष्ठी एवं युवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने युवाओं को नवाचार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक योगदान की प्रेरणा दी। प्रो. नागेश ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल शिक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक चेतना का विकास भी आवश्यक है।प्रदेश के चार युवाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया जिनमें नूरपुर के समाजसेवी गौ भक्त अर्पण चावला को सामाजिक सेवा- गौ सेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा कार्य ...

चेस,स्किल इन टीचिंग,पेंटिंग,पॉट मिरर डेकोरेशन में द्रोणाचार्य कॉलेज ने झटका पहला स्थान।

चित्र
  चेस,स्किल इन टीचिंग,पेंटिंग,पॉट मिरर डेकोरेशन में द्रोणाचार्य कॉलेज ने झटका पहला स्थान। द्रोणाचार्य कॉलेज में वार्षिकोत्सव नवरंग में मुख्यातिथि वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया ने नवाजे मेधावी। शाहपुर : जनक पटियाल / द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में नवरंग (समर्थ युवा सशक्त भारत) बार्षिक उत्सव का बड़े भव्य रूप में आगाज हुआ हुआ । कार्यक्रम के आगाज के प्रथम सत्र में मुख्यातिथि के रूप में वाइस एडमिरल एल एस पठानिया,चीफ हाइड्रोग्राफर,भारत सरकार था उनकी धर्मपत्नी चंदा पठानिया द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । कार्यक्रम में पहले विद्या की देवी सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर और बीएड के द्वारा सरसवती माँ की स्तुति की गई तत्प्श्चात कार्यक्रम को गणेश स्तुति के साथ आरम्भ किया गया ।कार्यक्रम में प्रोफेसर कुलदीप अत्रि निदेशक, क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला,हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय विशिष्ट अतिथि के रूप मौजूद रहे।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही वर्षभर की शैक्षणिक व सह शैक्षणिक तथा खेलकूद गतिविधि...

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन रणवीर सिंह का विधायक नूरपुर ने किया ऊना मे

चित्र
  तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन रणवीर सिंह का विधायक नूरपुर ने किया ऊना मे   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश के जिला ऊना में आयोजित हिमाचल प्रदेश हॉकी के सीनियर राज्य स्तरीय पुरुष व महिला चैम्पियनशिप के समापन समारोह मे आज हिमाचल प्रदेश के विधायक रणबीर सिंह निक्का ने कार्यक्रम की शिरकत करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में मौके पर मौजूद खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया l उन्होंने मौके पर सभी खिलाड़ियों के साथ खुलकर बात की और उनकी समस्याओं का समाधान भी किया l यह जानकारी नूरपुर भाजपा के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ 26 मार्च को हुआ थाl तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन आज 29 मार्च को हुआ हैl उन्होंने कहा कि 26 मार्च से 29 मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया है l युवा शक्ति का यह जोश और खेल के प्रति समर्पण निश्चित ही हिमाचल का नाम रोशन करेगा। सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: